मोबाइल पर अडल्ट फिल्म देख स्कूली छात्रा के साथ की दरिंदगी; झकझोर देगी नाबालिगों की करतूत

Andhra Pradesh Crime News : आंध्र प्रदेश में नाबालिग बच्चों ने ऐसा अपराध किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। नाबालिग बच्चों ने पोर्न देखकर बच्ची के साथ गंदी हरकत कर हत्या कर दी और फिर परिवार के लोग भी इसमें शामिल हो गए।

Andhra Pradesh
विज्ञापन

Andhra Pradesh Crime News : मोबाइल का इस्तेमाल बच्चों के लिए जरूरी होता जा रहा है लेकिन अब ये मोबाइल बच्चों को गुनाह की तरफ भी धकेल रहा है। आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले से एक भयावह खबर सामने आई है। यहां नाबालिग बच्चों ने ऐसा कांड कर दिया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। कक्षा में 6 में पढ़ने वाले बच्चों ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ ना सिर्फ घिनौनी हरकत की, बल्कि उसकी हत्या भी कर दी।

नाबालिग छात्रों ने पहले मोबाइल में पोर्न वीडियो देखा और वैसा ही करने के लिए एक स्कूल की छात्रा को लेकर एक मंदिर में पहुंचे। तीनों छात्रों ने मिलकर छात्रा के साथ गंदी हरकत की और फिर उसकी हत्या भी कर दी। तीनों अपने घर पहुंचे। एक ने अपने पिता और चाचा को इसकी जानकारी दे दी। चाचा और पिता बच्चों को बचाने के लिए एक और क्राइम कर बैठे।

विज्ञापन

बच्चों के खिलाफ केस दर्ज ना हो और सबूत ना मिले, इसके लिए बच्चों के चाचा और पिता छात्रा की लाश लेकर कृष्णा नदी के किनारे गए और एक शव को पत्थर में बांध कर नदी में फेंक दिया। हालांकि इनमें से किसी की चालाकी काम नहीं आई। पुलिस ने जांच की और पूरे मामले का भंडाफोड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि आरोपी बच्चों में से दो की उम्र 12 साल है जो कक्षा 6 में पढ़ते हैं और तीसरा आरोपी 13 साल का है, जो कक्षा 7 में पढ़ता है। एसपी अधिराज सिंह राणा ने बताया कि सभी आरोपियों को हमने गिरफ्तार कर लिया है। बच्चों ने पहले बच्ची के शव को नहर में फेंका था लेकिन परिजनों ने नहर से निकालकर नदी में फेंक दिया है।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि हम हर तरीके से बच्ची के शव की तलाश कर रहे हैं। नदी में बच्ची के शव को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है और शव मिलने तक जारी रहेगा। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वी अनिता ने कहा है कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नाबालिग बच्ची के परिजनों को दस लाख मुआवजा देने की बात कही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ