वृंदावन की सोसाइटी में रशियन बार बाला का डांस, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

Mathura Holi Celebration Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब के साथ विदेशी डांसर नाच रही हैं। मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा का बताया जा रहा है। वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लिया है और कार्रवाई की बात कही है।

Mathura Holi Celebration video viral
विज्ञापन

Mathura Holi Celebration Viral Video: देश भर में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी बीच मथुरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विदेशी नर्तकियों के साथ होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में कई नामी बिल्डर पहुंचे थे, जहां शराब और विदेशी नर्तकियों के डांस की व्यवस्था की गई थी।

मथुरा के ओमेक्स सिटी का है वीडियो

बताया जा रहा है कि वीडियो मथुरा के ओमेक्स सिटी का है। रशियन बार बालाओं के साथ कई लोग डांस करते दिखाई दिए। एक वीडियो में बार बाला अपने सिर पर गिलास रखकर डांस कर रही है। वीडियो में कई लोग शराब के नशे में धुत होकर नाचते भी दिखाई दे रहे हैं।

Advertisment

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वीडियो वायरल होने के बाद मथुरा में हुई इस पार्टी को लेकर कार्रवाई की मांग हो रही है। लोगों का कहना है कि होली जैसे त्यौहार के नाम पर इस तरह का आयोजन करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अब पुलिस ने इस मामले को संज्ञान लिया है।

देखिए वीडियो


पुलिस का कहना है कि ओमैक्स सिटी में बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें हुए अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। थाना वृन्दावन में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

एक ने लिखा कि अरे ये क्या हो गया मथुरा को? मथुरा को तो बख्श दो। अमीर हो तो अपनी अमीरी किसी गरीब की गरीबी दूर करने में दिखाओ ना, भगवान भी खुश होंगे। एक ने लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मथुरा जैसे धार्मिक जगह और श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर ऐसा नाच बहुत ही शर्मनाक है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ