Manu Bhaker Mother Meets Neeraj Chopra : ओलंपिक 2024 में देश के लिए दो मेडल लाकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर की मां और और सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुलाकात पेरिस में ही हुई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
वीडियो में मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर और नीरज चोपड़ा आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर नीरज चोपड़ा के हाथों को पड़कर अपने सिर पर रखती दिखाई दे रही हैं और साथ में उनसे कुछ कह रही हैं। एक अन्य वीडियों में मनु भाकर और नीरज चोपड़ा अलग खड़े होकर बात कर रहे है। अब ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। कुछ ने मजाक मजाक में यह तक कह दिया कि सुमेधा भाकर अपनी बेटी के लिए नीरज चोपड़ा को सबसे उपयुक्त जीवनसाथी मान रही हैं। वहीं कुछ लोगों को कहना है कि साधारण सी बातचीत का गलत मतलब नहीं निकालना चाहिए।
एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा की मनु भाकर और नीरज चोपड़ा के बीच बातचीत को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और भविष्य में यह दो सुपर एथलीट एक साथ दिखे तो अचंभित नहीं होना चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हम लोगों की एक ही सबसे बड़ी समस्या है कि अगर पुरुष और महिला आपस में बात कर रहे हैं, वो अगर वह करियर से जुड़ी बात भी कर रहे हो तो लोग इसका गलत अर्थ निकालने लगते हैं।
एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा कि नीरज चोपड़ा स्वभाव से थोड़े शर्मीले हैं इसीलिए शायद उनकी बॉडी लैंग्वेज को देखकर लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि हमारे देश में लोगों के पास कोई और काम नहीं है, इस तरह की बातें करके इन्हें न जाने क्या हासिल होता है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines