Man Riding Bull on Delhi Busy road after with rabbit theme helmet: सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक बाइक सवार शख्स नोए़डा की सड़को पर पिकाचू थीम का हेलमेट पहनकर घूम रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया था हालांकि, शख्स का हेलमेट पुलिस को भी पसंद आया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया था। अब इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक पेट्रोल मंहगा होने पर दिल्ली की सड़कों पर बुल की सवारी करता नजर आया। इतना ही नहीं उसने खरगोश की थीम का हेलमेट भी पहन रखा, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
खरगोश की थीम का हेलमेट लगाकर की बुल की सवारी
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को bull_rider_077 नाम की आई़़डी से पोस्ट किया गया है। साथ ही इसे कैप्शन दिया कि पेट्रोल मंहगा हुआ तो मैंने उसकी भी औकात दिखा दी। इस वीडियो में शख्स बड़े से बुल की सवारी करता हुआ नजर आ रहा है। जब वह दिल्ली की सड़कों पर बुल को लेकर पहुंचता है तो सब उसे देखकर हैरान रह जाते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि युवक बुल की सवारी मैन रोड पर कर रहा होता है, उसके आगे पीछे भारी ट्रैफिक देखा जा सकता है। इतना ही नहीं कई सारे लोग उसका वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं क्योंकि आमतौर पर सड़कों पर किसी को हेलमेट लगाकर बुल की राइडिंग करते हुए नहीं देखा जाता है।
कितनी स्पीड देता है बुल
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। जबकि 1.8 लाख लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने वीडियो देखकर अपने रिएक्शन दिए हैं। एक शख्स ने लिखा कि भाई यह बुल टॉप स्पीड कितनी देता है। दूसरे शख्स ने लिखा कि बुल राइडिंग कहां से सीखी, मुझे भी सीखना है। वहीं, तीसरे शख्स ने मजेदार रिएक्शन देते हुए लिखा कि फॉर व्हीलर में हेलमेट कौन लगाता है।