Video: दिल्ली में हॉर्न बजाने पर युवक को कार से 500 मीटर घसीटा

कार की बोनट पर युवक
विज्ञापन

नई दिल्ली: राजौरी गार्डन में एक सफेद रंग की कार पर युवक की घसीटने की वीडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच कार का हॉर्न बजाने को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद चालक युवक को काफी दूर घसीटता ले गया। इसके बाद किसी तरह कार रोकी गई।

Advertisment

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में कार की बोनट पर एक सिख युवक लटका हुआ दिख रहा है। यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है।

युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है। पीड़ित युवक के बयान लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि पहले दोनों के बीच हॉर्न बजाने को लेकर जमकर बहस हुई। फिर चालक ने उसे टक्कर मारी और जब वह बोलट पकड़कर लटक तो वह उसे घसीटता हुआ ले गया। बता दें हाल ही में दिल्ली के कंझावला इलाके में चार युवक स्कूटी सवार अंजलि को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ