हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ChatGPT ने कैसे बचाई शख्स की जान? गंभीर बीमारी का ऐसे लगाया पता

ChatGPT : एक शख्स ने ChatGPT को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। शख्स का कहना है कि ChatGPT की वजह से उसकी जान बच गई। पढ़ें शख्स ने ChatGPT को लेकर क्या कहा है।

विज्ञापन

ChatGPT : AI का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग इसका सही तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं और काम को आसान बना रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग मिसयूज कर रहे हैं। इसी बीच एक शख्स ने यह दावा कर हैरान कर दिया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT ने गंभीर बीमारी होने के बाद उसकी जान बचा ली है। आइये जानते हैं कि आखिर कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT से शख्स की जान बच गई।

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लिखा कि ChatGPT ने मेरी जान बचाई। लगभग एक सप्ताह पहले मैंने कसरत करने का फैसला किया। हालांकि इसके बाद मुझे ऐसा महसूस होने लगा कि जैसे किसी से टकरा गया हूं और मैं बीमार महसूस कर रहा था। मैंने केवल कुछ पुशअप, स्क्वैट्स और प्लैंक ही किए थे लेकिन कुछ ज्यादा कॉफी पी लिया था।

शख्स ने बताया कि वह दो दिन तक ठीक नहीं हो पाया और बीमार महसूस करता रहा। इसके बाद उसने अपनी परेशानी के अनुसार यह जांच करने की कोशिश की कि आखिर ये किस बीमारी के लक्षण हैं? इसके लिए उसने ChatGPT की मदद ली। जब शख्स ने ChatGPT को समस्या बताई तो वह हैरान रह गया क्योंकि उसे तुरंत अस्पताल जाने की सलाह मिली।

विज्ञापन

ChatGPT saved my life
byu/Ananymous717 inChatGPT


ChatGPT से जवाब आया कि शख्स को “रैबडोमायोलिसिस” से ग्रसित है। इसके बाद शख्स ने कुछ और जानकारी एकत्रित की तो उसे पता चला कि चैटबॉट सही था। इसके बाद जब वह अस्पताल गया तो जांच में पता चला कि उसे गंभीर रैबडोमायोलिसिस रोग हो गया है। यह बीमारी तब होती है जब मांसपेशियां तेजी से टूटने लगती हैं और प्रोटीन आपके गुर्दों में रुकावट पैदा करता है। इस तरह शख्स ने कहा कि मुझे डॉक्टर से पहले पता चल गया कि मुझे किस तरह की और क्या बीमारी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 19 बच्चों की मां… बिजनेस के साथ पूरी की डॉक्टरेट की डिग्री, जानिए कौन हैं हम्दा अल रुवैली?

इसके बाद शख्स ने ChatGPT की जमकर तारीफ की है। वह इस बात से बेहद प्रभावित है कि ChatGPT कितना एडवांस हो गया है। उसने कहा कि मैंने ChatGPT द्वारा लोगों की जान बचाने की कहानियां देखी हैं लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भी उनमें से एक बन जाऊंगा। धन्यवाद, ChatGPT।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola