Bull Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांड की लड़ाई छुड़ाने पहुंचा था। सांड ने इस शख्स को ऐसा सबक सिखाया है कि जिंदगी में इसे सांड के नाम से भी डर लगेगा। दो सांडों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे इस शख्स के हाथ में ना तो डंडा था और ना कोई और चीज, ऊपर से लाल कपड़ा पहना हुआ था।
वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गली में दो सांड लड़ाई कर रहे हैं, लोग पानी डालकर, चिल्लाकर उन्हें भगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह वहां से दूर नहीं जा रहे। इसी बीच लालटीशर्ट पहनकर एक शख्स ये लड़ाई रुकवाने पहुंच गया।
बुरहानपुर शहर के राजपुरा रोड पर आवारा सांड आपस में भिड़ गए, काफी देर तक उनके बीच लड़ाई का सिलसिला जारी रहा। ये लड़ाई देखने के लिए राहगीरों और आसपास के लोग एकत्रित हो गए और वीडियो बनाने लगे।
इस बीच एक युवक ने सांडो के बीच चल रही लड़ाई को रुकवाने की कोशिश की। ‘बड़ी बुआ’ बनकर जब यह शख्स सांड के पास गया तो वह और बिदक गए। एक सांड ने शख्स को उठाकर वहीं पटक दिया और वहां से भाग गया। जब सांड ने शख्स को पटका तो वहां मौजूद लोग हूटिंग करते सुनाई दिए।
यह भी पढ़ें : Video: दुकान से सोने की चेन लेकर भागा चोर, हो गया Moye Moye; कुटाई का वीडियो वायरल
बताया गया कि सांड ने शख्स को सड़क पर ही पटक दिया और आपस में लड़ रहे सांड वहां से भाग गए। सांड के हमले में शख्स को मामूली चोट आई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि जबरदस्ती लड़ाई के बीच में घुसकर ‘बड़की बुआ’ बनने पर यही होता है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines