शराब से नफरत हो जाएगी इस खबर को पढ़कर, अचानक कोमा में गया शख्स, रहें अलर्ट

Alcohol Side Effect : 31 साल के शख्स ने इतनी शराब पी ली कि वह कोमा में चला गया, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच की और बताया कि ऐसा क्यों हुआ।

Japan alcohol Drunk
विज्ञापन

Alcohol Side Effect : शराब पीना कई लोगों का शौक है लेकिन जरूरत से अधिक शराब पीकर कई लोग खुद की हालत खराब कर लेते हैं। ।कहते हैं कि शराब उतनी ही पीनी चाहिए कि आप अपने पैरों पर चल सकें। जापान में एक शख्स इतनी शराब पी गया कि वह कोमा में चला गया। डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई लेकिन आखिर ये सब हुआ कैसे? आइये जानते हैं।

31 साल के एक शख्स जापान के इजुनोकुनी में एक नाइट क्लब में पार्टी करते समय टकीला की 500 मिलीलीटर की पूरी बोतल पी गया, इसके बाद उसने  शोचू (एक प्रकार की तीखी जापानी शराब) के दो और शॉट पी लिए। इतनी शराब पीने के बाद वह बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में सामने आया है कि वह ‘कोमा’ में जा चुका है और उसके फेफड़े में ढ़ेर सारा तरल जमा हो गया है।

Advertisment

डॉक्टरों ने शख्स की जान बचाने के लिए उसे वेंटिलेटर पर रखने का फैसला किया। बताया गया डॉक्टरों को लग रहा है कि शराब पीने के बाद शख्स ने उल्टी करने की कोशिश की थी लेकिन उल्टी बाहर नहीं निकली और उसके फेफड़े में जमा हो गया. जिससे उसे सांस लेने में परेशानी हुई और कोमा में चला गया।

डॉक्टर्स का कहना था कि शख्स का ब्लड प्रेशर भी ठीक था, लेकिन सांस लेने में तकलीफ हो रही थी लेकिन फेफड़ों से चरचराहट की आवाज आ रही थी। जिसका मतलब यही था कि उसके फेफड़े में कोई तरल पदार्थ जमा हुआ है। शख्स का इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि शराब का अधिक सेवन करने के बाद इस तरह की स्थितियां बन सकती हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों की मेहनत के कारण उसकी जान बच गई। दूसरे दिन उसे होश आ गया और उसके फेफड़ों में सुधार हुआ। तबीयत ठीक होने के बाद तीसरे दिन शख्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ