---विज्ञापन---

शख्स का ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों के उड़े होश, पेट में मिले महिलाओं के ‘अंग’

Odd News : डॉक्टर शख्स के हर्निया का ऑपरेशन कर रहे थे, इसी दौरान उसके पेट में कुछ ऐसे अंग मिले, जो महिलाओं के शरीर में पाए जाते हैं। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

---विज्ञापन---

Odd News : कई बार डॉक्टरों के पास ऐसे मामले आते हैं, जिन्हें देखकर वह खुद परेशान और हैरान हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में डॉक्टर उस वक्त हैरान रह गए जब वो दो बच्चों के बाप का हर्निया का ऑपरेशन कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर यह देखकर हैरान रह गए कि शख्स के शरीर में कुछ अंग महिलाओं के हैं।

गोरखपुर के अस्पताल में दो बच्चों के पिता का हर्निया का ऑपरेशन चल रहा था, इस दौरान डॉक्टर तब हैरान रह गए जब उन्हें शख्स के शरीर के अंदर महिला प्रजनन अंग मिले। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद इलाज कराने गया था। 45 साल का यह शख्स मिस्त्री का काम करता है।

---विज्ञापन---

शख्स के पेट से निकला अंडाशय

शख्स को जब पेट में असहनीय दर्द शुरू हुआ तो वह डॉक्टर के पास पहुंचा। अल्ट्रासाउंड के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि हर्निया है। जब डॉक्टर हर्निया का ऑपरेशन कर रहे थे तो उन्हें शख्स के पेट में एक अविकसित गर्भाशय मिला, जिसके कारण उसे हर्निया की समस्या हो गई थी। इतना ही नहीं, डॉक्टरों को उसके बगल में एक अंडाशय (Ovaries) भी मिला।

यह भी पढ़ें : काटता नहीं, चप्पल चुराकर भाग जाता है ये सांप! वायरल वीडियो देख आप भी कहेंगे Wow

---विज्ञापन---

डॉक्टर कर रहे थे हर्निया का ऑपरेशन

डॉक्टरों ने बताया कि शख्स को और कोई समस्या नहीं है, जो भी है, जन्मजात है। उसका ऑपरेशन किया गया है और अब वह ठीक है। उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र देव ने रिपोर्ट देखने के बाद बताया था कि उनकी रिपोर्ट से पता चला है कि उन्हें हर्निया है।

यह भी पढ़ें : अरे वाह! यहां बीच सड़क पर शुरू हो गई कुश्ती, पटका-पटकी का वीडियो हो रहा वायरल

---विज्ञापन---

अब यह खबर सुनकर हर कोई हैरान है और इसकी खूब चर्चा हो रही है कि आखिर ये कैसे संभव है कि एक शख्स के पेट में गर्भाशय और अंडाशय (Ovaries) मौजूद है।

First published on: Aug 13, 2024 03:10 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola