Viral Video: तेंदुआ सामने देख बच्चे ने जो कदम उठाया, चौतरफा हो रहे उसकी बहादुरी के चर्चे

Viral Video: यह वीडियो महाराष्ट्र के मालेगांव का है। इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। यूजर्स बच्चे की बहादुरी और उसकी सुझबूझ के लिए उसकी तारीफ कर रहे हैं। बच्चा खेल रहा था, अचानक वहां तेंदुआ आ गया। इस पर बच्चा डरा नहीं उसने तेंदुआ को कमरे में बंद कर दिया।

Malegaon

Viral Video: महाराष्ट्र के मालेगांव से मासूम बच्चे का बहादुरी और सुझबूझ भरा वीडियो सामने आया है। दरअसल, यह बच्चा ऑफिस में बैठा मोबाइल चला रहा था। इस दौरान अचानक दबे पांव वहां तेंदुआ आ धमकता है। गनीमत यह रही कि उसकी नजर बच्चे पर नही पड़ी और वह खाने की तलाश में सीधे कमरे के अंदरूनी हिस्से में चला गया। बस इसी क्षण का फायदा उठा बच्चा वहां से निकल गया।

विज्ञापन

बाहर से गेट किया बंद

वीडियो में दिख रहा बच्चा 12 वर्षीय मोहित अहीर है। बाहर निकलते हुए बच्चे ने सुझबूझ का परिचय देते हुए ऑफिस का गेट बाहर से बंद कर दिया था। बाहर जाकर उसने अपने पिता को इस बारे में फोन पर सूचना दी। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की सूचना पर मौके पर वन विभाग, दमकल विभाग और अन्य बचाव दल पहुंचा। वन विभाग के लोगों ने तेंदुआ को किसी तरह काबू किया।

विज्ञापन

ऐसे बची बच्चे की जान

इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। यूजर्स बच्चे की बहादुरी और उसकी सूझबूझ के लिए उसकी तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस व प्रशासन भी बच्चे को सम्मानित करने पर विचार कर रही है। चंद सेकंड के इस वीडियो में बच्चा टेबल पर बैठा मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहा है। तभी अचानक वहां तेंदुआ आ जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बच्चा डरा नहीं और बिना चिल्लाए तेंदुआ जैसे ही आगे बढ़ा वह चुपचाप बाहर चला गया।

नेटिजन्स जमकर शेयर कर रहे वीडियो

नेटिजन्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। वीडियो पर अब तक 17 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। 3 हजार से ज्यादा यूजर्स वीडियो को शेयर कर चुके हैं। वीडियो पर जमकर कमेंट किए जा रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा बच्चा काफी बहादुर है। किसी ने कमेंट कर बच्चे की सुझबूझ की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ