Rameshwaram Cafe Blast: कैफे में विस्फोटक रखने वाले का सुराग दें, 10 लाख इनाम पाएं

Bengaluru blast case: एनआईए ने इस मामले में मंगलवार को सात राज्यों में 17 आतंकी ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी के अनुसार संदिग्ध आरोपी की पहचान बताने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। बता दें कि संदिग्ध पर विस्फोटक से भरा बैग कैफे में रखने का शक है।

Bangalore blast update,

Bangalore blast update: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट केस की जांच आगे बढ़ाते हुए सेंट्रल जांच एजेंसी NIA ने आरोपी पर इनाम की घोषणा की है। NIA ने संदिग्ध आरोपी को पहचानने और उसकी सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। जांच एजेंसी ने अपने पोस्टर में स्पष्ट किया है कि आरोपी के खिलाफ इनपुट देने वाले शख्स का नाम गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन

कैफे से बाहर निकलते हुए नहीं दिखा बैग

दरअसल, हमले से पहले कैफे से टोपी और मुखौटा पहने एक युवक निकलता दिख रहा है। इस संदिग्ध युवक का घटना के 5 दिन बाद भी स्थानीय पुलिस और एनआईए पता नहीं लगा पाई है। एजेंसी सूत्रों के अनुसार, आरोपी के तार लश्कर से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में वह बैग रखता दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक ने चश्मा भी लगा रखा था। वह अपनी पहचान छिपाना चाहता था। आपको बता दें कि गत 1 मार्च को ब्रुकफील्ड के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हुआ था। इस धमाके में करीब 10 लोग घायल हुए थे।

सात राज्यों के 17 ठिकानों पर छापेमारी

मामले में दो आतंकियों जुनैद और सलमान का नाम भी सामने आया था। जांच एजेंसी उन दोनों की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों अजरबैजान में कहीं छिपे बैठे हैं। दोनों के कैफे विस्फोट से तार जुड़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों कर्नाटक की जेल में टी-नजीर से मिले थे। नजीर कुख्यात आतंकी है। इसके अलावा मंगलवार को एजेंसी ने इस मामले में स7 अलग-अलग राज्यों में आतंकियों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ