नई दिल्ली: कोफ्ता एक ऐसी डिश है जिसको ज्यादातर लौकी की मदद से बनाया जाता है। इसका स्वाद कई लोगों को खूब पसंद आता है। लेकिन क्या कभी आपने अजवाइनी पनीर कोफ्ते का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए अजवाइनी पनीर कोफ्ता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आपके घर पर पार्टी या फंग्शन है तो ये डिश एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ये स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। इसको आप लंच ये लेकर डिनर में मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं अजवाइनी पनीर कोफ्ता बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – हाउस पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है स्पेशल कश्मीरी नान ब्रेड, जानें रेसिपी
अजवाइनी पनीर कोफ्ता बनाने की सामग्री-
-200 ग्राम पनीर
-1 कटोरी सिंघाड़े का आटा
-4-5 टमाटर
-1 टी स्पून अजवाइन
-3/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-2 टेबलस्पून हरा धनिया कटा
-तलने के लिए तेल
-स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – चटपटा खाने के शौकीन स्नैक में जरूर ट्राई करें क्रिस्पी मैगी भेल, जानें रेसिपी
अजवाइनी पनीर कोफ्ता बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को हाथों से अच्छी तरह से मैश कर लें।
फिर आप इसमें सिंघाड़े का आटा और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें 1/4 टी स्पून अजवाइन डालें और मिला लें।
फिर आप अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाकर मिक्चर के कोफ्ते बना लें।
इसके बाद आप एक बर्तन में टमाटर डालकर उबाल लें।
फिर आप इनको छीलकर मिक्सी में पीसकर प्यूरी बना लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
फिर आप इसमें कोफ्ते डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
फिर आप इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालकर कुछ सेकंड भून लें।
इसके बाद आप इसमें टमाटर प्यूरी डालें और उबाल आने तक पका लें।
फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और मिला लें।
इसके बाद आप इसमें फ्राई कोफ्ते डालें और करीब 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें।
अब आपके स्वादिष्ट अजवाइनी पनीर कोफ्ता बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इसको गर्मागर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines