नई दिल्ली: राजमा हाई प्रोटीन और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर एक साबुत अनाज है जिसको आमतौर पर घरों में राजमा-चावल, राजमा पराठा या राजमा चाट आदि के तौर पर बनाकर खाया जाता है। राजमा से बनी इन डिशेज को बड़े और बच्चे भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने राजमा कबाब ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए राजमा कबाब बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस डिश को राजमा और आलू की मदद से बनाया जाता है। ये स्वाद में बहुत चटपटे और क्रिस्पी होते हैं। इनको आप स्नैक के तौर पर फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं। बच्चे भी इनका स्वाद बेहद पसंद करते हैं, तो चलिए जानते हैं राजमा कबाब बनाने की रेसिपी-
राजमा कबाब बनाने की सामग्री- (Rajma Kabab Ingredients)
-आधा कप सफेद राजमा
-आधा कप लाल राजमा
-2 बड़े आलू उबले और छिले हुए
-2-3 चम्मच तेल
-1 चम्मच चाट मसाला
-1 चम्मच धनिया पाउडर
-1 चम्मच जीरा पाउडर
-1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-½ चम्मच गरम मसाला
-स्वादानुसार नमक
-बारीक कटा हुआ हरा धनिया
-आधा इंच अदरक कद्दूकस किया
-2 बारीक कटी हरी मिर्च
राजमा कबाब बनाने की रेसिपी- (Rajma Cutlet Recipe)
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले राजमा को अच्छे से धो लें।
फिर आप इनको रातभर या कम से कम 8-10 घंटों तक भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप राजमा में आधा कप पानी और थोड़ा नमक डालें और कुकर में 1 सीटी लगाकर पका लें।
फिर आप राजमा को धीमी आंच पर करीब 3 मिनट और पकाएं।
इसके बाद आप कुकर से गैस निकलने पर राजमा को छानकर निकाल लें।
इसके बाद आप उबले आलू को भी अच्छी तरह कद्दूकस करके रख लें।
फिर आप राजमा को ठंडा होने पर मिक्सर जार में डालकर हल्का सा पीस लें।
इसके बाद आप इन पिसे राजमा में कद्दूकस आलू डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर आप इसमें हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, धनिया, चाट मसाला, जीरा पाउडर, लाल मिर्च , गरम मसाला और नमक डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर कटलेट का मिक्चर बना लें।
फिर आप इस मिक्चर को हाथ से दबाते हुए कटलेट बनाकर हल्का सा चपटा कर दें।
इसके बाद आप एक पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें एक-एक कटलेट को डालें और मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
अब आपके टेस्टी राजमा कबाब बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इनको किसी चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines