Dry Fruits Modak Recipe: गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा को खिलाएं पौष्टिक ड्राई फ्रूट्स मोदक, जानें रेसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: आज 31 अगस्त 2022 से गणेश चतुर्थी का महोत्सव शुरू हो चुका है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। ये महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। मोदक गणपति की प्रिय मिठाई में से एक है। इसलिए गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पान मोदक के भोग से बप्पा आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर एक मनोकामना पूरी करेंगे। ये स्वाद में बेहद लजीज होती है। इसका स्वाद एक बार चखकर हर कोई इस मिठाई का फैन बन जाएगा, तो चलिए जानते हैं ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – लंच में बनाएं न्यू फ्लेवर्ड चिली गार्लिक पराठा, स्वाद ऐसा बार-बार खाने का करेगा मन, जानें रेसिपी
ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने की सामग्री-
-खजूर 5 से 6
-बादाम आधा कप भूने हुए
-काजू आधा कप
-ड्राई फ्रूट्स आधा कप
-मेपल सिरप
ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सारे मेवों को काट कर रख लें।
फिर आप इनको एक कढ़ाई में डालें और सूखा सुनहरा भूरा होने तक भून लें।
इसके बाद आप खजूर को भी लेकर बीज निकाल लें।
फिर आप एक मिक्सर जार में सभी सामग्री को एक साथ डालें।
इसके बाद आप इनको आटे की तरह पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
अगर आपको लगे कि मोदक नहीं बंधेंगे तो आप इसमें कुछ और खजूर डालकर आटा गूंथ लें।
फिर आप मोदक के सांचे को मेपल सिरप से ग्रीस कर लें।
इसके बाद आप इसमें मिक्चर डालकर मोदक बनाकर तैयार कर लें।
अब आपके लजीज ड्राई फ्रूट्स मोदक बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इनको करीब 1 घंटे तक फ्रिज में जमने के लिए रख दें।
इसके बाद आप इनको प्लेट में सजाकर बप्पा को भोग लगाएं।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: