हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Broccoli Palak Cheela Recipe: नाश्ते में बनाएं न्यूट्रिशन से भरपूर ब्रोकली-पालक चीला, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: अगर आप नाश्ते में किसी हेल्दी डिश की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए ब्रोकली-पालक चीला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ब्रोकली-पालक दोनों ही हाई फाइबर जैसे पौष्टिक गुणों का भंडार होते हैं। इसलिए इस टेस्टी और हेल्दी चीले को आप वजन घटाने के दौरान बनाकर खा सकते हैं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और ज्यादा खाने से बचे रहते हैं। इसको आप नाश्ते या स्नैक में केवल 15 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। बच्चे भी इसके स्वाद को बेहद पसंद करते हैं और पेटभर खाते हैं, तो चलिए जानते हैं ब्रोकली-पालक चीला बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – कद्दू के छिलकों को फेंकने की बजाय, स्नैक में बनाएं क्रिस्पी चिप्स, नोट करें रेसिपी

ब्रोकली-पालक चीला बनाने की सामग्री-
-1 कटोरी पालक
-1 कटोरी ब्रोकली
-1 कटोरी बेसन
-1 टी स्पून जीरा पाउडर
-1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
-2-3 हरी मिर्च
-1/4 टी स्पून गरम मसाला
-4-5 लहसुन कली
-2 टेबलस्पून तेल
-स्वादानुसार नमक

विज्ञापन

अभी पढ़ें – रेगुलर सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं, तो आज ट्राई करें कद्दू के छिलके की चटपटी चटनी

ब्रोकली-पालक चीला बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक और ब्रोकली को अच्छी तरह से धो लें।
फिर आप इन दोनों सब्जियों को बारीक-बारीक टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद आप मिक्सर जार में दोनों कटी सब्जियां डालें।
इसके साथ ही आप इसमें लहसुन कलियां, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालें।
फिर आप इन सबको एक साथ पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इसके बाद आप एक मिक्सिंग बाउल में तैयार पेस्ट डालें।
फिर आप इस पेस्ट में बेसन, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला और बारी की सारी सामग्रियां डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के लिए थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चीले का घोल बना लें।
फिर आप एक नॉनस्टिक पैन/तवे को तेल से ग्रीस करके धीमी आंच पर गर्म करें।
इसके बाद आप एक बाउल की मदद से घोल को तवे पर डालकर गोलाकार फैला लें।
फिर आप इसको दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक अच्छे से पका लें।
अब आपका स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर ब्रोकली-पालक चीला बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको पसंदीदा चटनी या कैचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola