नई दिल्ली: मंचूरियन एक बहुत ही फेमस चाइनीज फूड है इसको लोग खूब स्वाद से खाना पसंद करते हैं। इसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा। वैसे तो मंचूरियन की बाजार में आपको कई वैराईटीज मिल जाती है जैसे पत्तागोभी मंचूरियन या वेज मंचूरियन आदि। लेकिन क्या कभी आपने ओट्स मंचूरियन ट्राई किये हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ओट्स मंचूरियन बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं या एक ही तरह का मंचूरियन खाकर बोर हो गए हैं तो ये रेसिपी आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं ओट्स मंचूरियन बनाने की रेसिपी-
ओट्स मंचूरियन बनाने की सामग्री-
-100 ग्राम ओट्स
-1 प्याज कटा हुआ
-1/2 चम्मच अदरक पेस्ट
-1/2 चम्मच लहसुन- पेस्ट
-2 चम्मच पत्ता गोभी
-1/2 गाजर
-1/2 शिमला मिर्च
-स्वादानुसार नमक
-2 हरी मिर्च
-1 चम्मच चावल का आटा
-1 चम्मच सोया सॉस
-1 चम्मच चिली सॉस
-1/2 चम्मच टोमैटो सॉस
-1 चम्मच तेल
-1/2 चम्मच सिरका
ओट्स मंचूरियन बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले ओट्स को लेकर पानी में थोड़ी देर भिगोकर रख दें।
फिर आप सारी सब्जियों को लेकर बारीक़ काट लें।
इसके बाद आप इन कटी सब्जियों में ओट्स और चावल का आटा डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर आप इस मिक्टर को लेकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। इस बत का ध्यान रहें कि ये बॉल्स ज्यादा सोफ्ट नहीं होना चाहिए।
इसके बाद आप एक बेकिंग ट्रे लेकर उसमें बॉल्स को रखें और करीब 8-10 मिनट तक बेक कर लें।
फिर आप इनको दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छी तरह से पका लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और कुछ हरी सब्जियों को डालें और अच्छे से भून लें।
इसके बाद आप इसमें सिरका, नमक और सॉस डालें।
फिर आप इनको थोड़ी देर पकाकर मंचूरियन बॉल्स को डालें और कुछ देर और पका लें।
अब आपके ओट्स मंचूरियन बनकर तैयार हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines