नई दिल्ली: सूजी एक ऐसा आहार है जोकि प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सूजी से बनी चीजे हल्की होती हैं जिनको पचाने में आसानी होती है। सूजी की मदद से आमतौर पर घरों में हलवा, लड्डू, बर्फी, डोसा या इडली बनाकर खाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने सूजी की मदद से बॉल्स बनाकर खाई हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सूजी बॉल्स बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस स्वादिष्ट और क्रिस्पी डिश को आप स्नैक में झटपट बनाकर खा सकते हैं। ये स्वाद में बेहद चटपटी होता है। इसका स्वाद बच्चों को भी खूब पसंद आता है। साथ ही इसको आप गर्मागर्म चाय के साथ भी मजे से खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं सूजी बॉल्स बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – फैमिली डिनर में बनाएं स्पाइसी और लजीज हैदराबादी ग्रीन चिकन, जानें रेसिपी
सूजी बॉल्स बनाने की सामग्री-
-सूजी
-चना की दाल
-अदरक
-राई
-जीरा
-तिल
-हींग
-हल्दी पाउडर
-नमक
-करी पत्ता
-लाल मिर्च पाउडर
-हरा धनिया
-तेल
-हरी मिर्च
अभी पढ़ें – किटी पार्टी के लिए केवल 20 मिनट में तैयार करें स्पाइसी गोभी मंचूरियन, जानें रेसिपी
सूजी बॉल्स बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में सूजी डालकर हल्का सा भून लें और एक बर्तन में निकाल लें।
फिर आप इसी कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करके राई और जीरा चटकाएं।
इसके बाद आप इसमें कद्दूकस अदरक, एक चुटकी हींग और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भून लें।
फिर आप इसमें खूब सारा पानी डालकर उबाल लें।
इसके बाद आप इसमें नमक और भुनी हुई सूजी डालकर मिला दें।
फिर आप इसको गाढ़ा होने और पानी के सूखने तक अच्छे से पका लें।
इसके बाद आप इसको किसी बर्तन में निकालकर थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
फिर आप इसको हल्का गर्म होने पर अच्छी तरह से मैश कर लें।
इसके बाद आप अपने हाथ पर तेल लगाकर इस मिक्चर की छोटी छोटी बॉल्स बना लें।
फिर आप इन बॉल्स को तेल में डीप फ्राई या 4 से 5 मिनट तक स्टीम कर लें।
इसके बाद आप एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म कर लें।
फिर आप इसमें चने की दाल, जीरा, राई, तिल, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और करी पत्ता डाल दें।
इसके बाद आप इसमें स्टीम या फ्राई की हुई बॉल्स डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर आप इनको क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह से पका लें।
अब आपकी चटपटी औक क्रिस्पी सूजी बॉल्स बनकर तैयार हो चुकी हैं।
फिर आप इनको हरा धनिया से गार्निश करके सॉस के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
2 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
4 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
4 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
5 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
6 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
6 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
6 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
12 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines