नई दिल्ली: गर्मागर्म चाय के साथ कई लोग चिप्स, बिस्केट या नमकीन आदि चीजे स्नैक के तौर पर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मल्टीग्रेन क्रैकर का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मल्टीग्रेन क्रैकर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब चटपटे और क्रिस्पी होते हैं। इनको आप शाम की गर्मागर्म चाय के साथ स्नैक के तौर पर झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मल्टीग्रेन क्रैकर बनाने की रेसिपी-
मल्टीग्रेन क्रैकर बनाने की सामग्री-
-मल्टीग्रेन आटा 2 कप
-प्याज 1 मीडियम
-हरा धनिया बारीक कटा हुआ
-हरी मिर्च 1 छोटी
-प्याज पाउडर 1 छोटा चम्मच
-काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
-सूखे मेथी के पत्ते 2 बड़े चम्मच
-दही 1 बड़ा चम्मच
-जीरा 1 बड़ा चम्मच
-तिल 2 बड़े चम्मच
-बेकिंग सोडा
-स्वादानुसार नमक
-जैतून का तेल 4 बड़े चम्मच
मल्टीग्रेन क्रैकर बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मल्टीग्रेन आटा डालें।
फिर आप इसमें प्याज, धनिया, मेथी के पत्ते या कसूरी मेथी और हरी मिर्च डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से हाथों की मदद से मिला दें।
फिर आप इसमें तिल, ज़ीरा और बारी की सारी सूखी सामग्री डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें दही डालें और एक बार और अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इसमें जैतून का तेल डालें और एक बार और मिक्स कर लें।
इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और बहुत सख्त आटा गूंथ लें।
फिर आप इस आटे को एक मलमल के कपड़े या टिशू से ढककर करीब 20 मिनट तक अलग रख दें।
इसके बाद आप एक बार और धीरे से गूंध लें और इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
फिर आप इसको रोल करके चौकोर कटोरे या कुकी कटर की सहायता से मनचाहा आकार दें।
इसके बाद आप क्रैकर को बेकिंग शीट या बटर पेपर को बेकिंग ट्रे पर अच्छे से फैला लें।
फिर आप इन तैयार क्रैकर्स को कम से कम 22 मिनट तक 375 डिग्री फेरनहाइट पर बेक कर लें।
इसके बाद आप इनको कम से कम 11 मिनट बाद पलटकर पका लें।
फिर आप इनको ओवन से निकालकर थोड़ी देर ठंडा होने दें।
अब आपके स्वादिष्ट और कुरकुरे क्रैकर्स बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इनको गर्मागर्म चाय या दही के डिप के साथ सर्व करें।
संबंधित खबरें
विशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
44 mins agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
18 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
2 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
4 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
5 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
5 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
6 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
6 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
6 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines