Chocolate Chip Cookies Recipe: बच्चों को स्नैक में बनाकर दें डिलीशियस चॉकलेट चिप कुकीज, जानें रेसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: गर्मागर्म चाय के साथ टेस्टी कुकीज खाने को मिल जाए तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है। वैसे तो आपको बाजार में कई तरह की स्वादिष्ट और फ्लेवर कुकीज जैसे- स्ट्रॉबेरी, नान खटाई, जैम कुकीज या चॉकलेट कुकीज आदि। लेकिन आज हम आपके लिए चॉकलेट चिप कुकीज बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये कुकीज स्वाद में बहुत लाजवाब लगती हैं। इनको खाकर आप हल्की भूख को तुरंत शांत कर सकते हैं। साथ ही आप इनको बनाकर एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके 2-3 हफ्तों तक रखकर खा सकते हैं। बच्चे तो इन कुकीज के फैन बन जाएंगे, तो चलिए जानते हैं चॉकलेट चिप कुकीज बनाने की रेसिपी-
चॉकलेट चिप कुकीज बनाने की सामग्री-
-नारियल का आटा 1/2 कप
-दानेदार स्वीटनर 1/2 कप और 2 बड़े चम्मच
-बेकिंग सोडा 1/4 छोटा चम्मच
-साल्टेड मक्खन 1/3 कप पिघला हुआ
-बड़े अंडे 3
-चॉकलेट चिप्स 1 कप (वैकल्पिक)
चॉकलेट चिप कुकीज बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले ओवन को प्रीहीट कर लें।
फिर आप एक पार्चमेंट पेपर की सहायता से एक बड़ी बेकिंग शीट को भी लाइन कर लें।
इसके बाद आप एक बड़े मिक्सिंग बाउल में सारी सूखी सामग्री को डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर आप इसमें सारी गीली सामग्री डालकर एक बार और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें चॉकलेट चिप्स डालें और अच्छी तरह से मिलाकर नरम आटे की तरह गूंथ लें।
फिर आप इस आटे की 12 छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हाथ से दबाकर चपटा कर दें।
इसके बाद आप इन कुकीज को तैयार शीट पर रख दें।
फिर आप इनको ओवन में रखकर करीब 10-12 मिनट तक बेक कर लें।
इसके बाद आप इनको ओवन से निकालें और करीब 15 मिनट तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
अब आपके लजीज चॉकलेट चिप कुकीज बनकर तैयार हो चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: