नई दिल्ली: रोटी भारत का एक पारंपरिक फूड है। इसलिए भारतीय घरों में आमतौर पर रोजाना गेहूं की गर्मागर्म रोटियां बनाकर खाई जाती हैं। ऐसे में कई बार रोटियां बच भी जाती हैं। जिनको लोग अगले दिन फेंक देते हैं क्योंकि ठंडी और बासी रोटियां स्वाद में अच्छी नहीं लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए बची हुई रोटी की बॉल्स बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसको सब्जियों और कई तरह के मसाले डालकर बनाया जाता है इसलिए ये स्वादिष्ट, क्रिस्पी और चटपटा लगता है। इससे आपके खाने की बर्बादी भी नहीं होती है और आपको कुछ टेस्टी और हेल्दी डिश खाने को भी मिल जाती है, तो चलिए जानते हैं बची हुई रोटी बॉल्स बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – बप्पा का मुंह मीठा कराएं स्वादिष्ट और लाजवाब बेसन लड्डू से, जानें रेसिपी
रोटी बॉल्स बनाने की सामग्री-
-रोटियां 4-5
-प्याज 1
-टुकड़ों में कटा हुआ शिमला मिर्च और गाजर
-लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून
-काली मिर्च 1/2 टी स्पून
-नमक स्वादानुसार
अभी पढ़ें – तेज गर्मी कर रही है परेशान? तो झटपट बनाकर पीएं ठंडी-ठंडी थाई आइस्ड टी, जानें रेसिपी
रोटी बॉल्स बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले रोटियों को लेकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर आप इन रोटियों को एक बाउल में डालकर चार से पांच बड़े चम्मच पानी डाल दें।
इसके बाद जब ये रोटियां अच्छी तरह से गीली हो जाएं तो आप इनको अच्छी तरह से मैश कर लें।
फिर आप इसमें कद्दूकस प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरा धनिया आदि डालें।
इसके बाद आप इसमें नमक, लाल मिर्च और काली मिर्च डाल दें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर थोड़ी देर सेट होने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद आप इस तैयार पेस्ट की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
फिर आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें बॉल्स डालकर सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
अब आपका टेस्टी रोटी बॉल्स बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines