नई दिल्ली: हलवा भारत का एक पारंपरिक स्वीट है। भारत में हलवे को किसी भी खास मौके या फंग्शन के दौरान बनाकर सबका मुंह मीठा कराया जाता है। इसलिए आपको हलवे की कई वैराइटीज आसानी से देखने को मिल जाती हैं जैसे- बेसन हलवा, आटा हलवा, सूजी हलवा, ड्राय फ्रूट हलवा या बादाम हलवा आदि। ऐसे में आज हम आपके लिए
बादाम हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। बादाम एक बहुत ही पौष्टिक ड्राय फ्रूट है जिसकी तासीर गर्म होती है। अगर आप मौसमी खांसी या जुखाम जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो ये हलवा आपके लिए एक औषधी की तरह काम करता है। ये स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसको बनाना भी काफी आसान होता है, तो चलिए जानते हैं बादाम हलवा बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – नाश्ते में ट्राई करें नए ट्विस्ट के साथ बनी इंडो-चाइनीज एग लॉलीपॉप, जानें रेसिपी
बादाम हलवा बनाने की सामग्री-
-बादाम 300 ग्राम
-दूध 100 मिली
-घी 100 ग्राम
-चीनी 100 ग्राम
-केसर 1 चुटकी
-चांदी का वर्क थोड़ा
-इलायची पाउडर 1 चम्मच
अभी पढ़ें – घर पर बनाएं कद्दू के छिलके से बना स्वादिष्ट जैम, बच्चे कर जाएंगे एकदम से चट, जानें रेसिपी
बादाम हलवा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप 300 ग्राम बादाम को रात भर भिगोकर रख दें।
फिर आप अगली सुबह बादाम को छीलकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
इसके बाद आप इसमें 2 चम्मच दूध डालें और मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
फिर आप एक गहरे तले वाली कढ़ाई में घी डालकर पिघलाएं।
इसके बाद आप इसमें बादाम का गाढ़ा पेस्ट डालें और चलाते हुए सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
फिर आप इसमें बचा हुआ दूध और चीनी डालकर मिलाएं।
इसके बाद आप इसको करीब 10 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
फिर आप इसमें केसर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपका स्वादिष्ट बादाम का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको चांदी के वर्क से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines