Egg Lollipop Recipe: नाश्ते में ट्राई करें नए ट्विस्ट के साथ बनी इंडो-चाइनीज एग लॉलीपॉप, जानें रेसिपी

एग लॉलीपॉप
विज्ञापन

नई दिल्ली: अंडा एक रिच प्रोटीन फूड है। जिसको लोग नाश्ते के तौर पर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग अंडे की मदद से कई तरह की डिशेज जैसे- अंडा भुर्जी, अंडा करी, एग पराठा या एग चाट बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने एग लॉलीपॉप का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए एग लॉलीपॉप बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये एक इंडो-चाइनीज एग रेसिपी है जोकि स्वाद में डिलीशियस डिश है। अगर आप अंडा खाने का शौक रखते हैं तो ये डिश आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसको आप ब्रेकफास्ट, स्नैक या फिर लंच में केवल 20 मिनट में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं एग लॉलीपॉप बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – वीगन डाइट फॉलो करते हैं, तो कैल्शियम के लिए पीएं उड़द दाल का दूध, नोट करें बनाने की विधि

विज्ञापन

एग लॉलीपॉप बनाने की सामग्री-
-अंडे 6-7 उबले हुए
-मैदा 1 कप
-कॉर्नफलोर 2 टेबल स्पून
-लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून
-हल्दी पाउडर 1 टी स्पून
-काली मिर्च पाउडर 1 टी स्पून
-अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 टी स्पून
-जरूरत के अनुसार पानी
-लहसुन 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
-अदरक 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
-प्याज 1 छोटा बारीक कटा हुआ
-बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
-चिली सॉस 2
-सोया सॉस 1 टेबल स्पून
-हरी मिर्च 1 टी स्पून
-गार्निश के लिए हरा धनिया

एग लॉलीपॉप बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में मैदा और कॉर्नफलोर डालें।
फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल दें।
इसके बाद आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इन उबले अंडों को तैयार बैटर में डिप करें और थोड़ी देर अलग रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल गरम करें।
फिर आप इसमें बैटर में कोट किए हुए अंडे डाल दें।
इसके बाद आप इसको करीब 10 से 12 मिनट तक सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
फिर आप इसको एक्स्ट्रा ऑयल के निकालने के लिए एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें कटा हुआ अदरक और लहसुन डालकर करीब एक मिनट तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर भून लें।
फिर आप इसमें सोया सॉस डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपके गर्मा-गर्म और क्रिस्पी एग लॉलीपॉप बनकर तैयार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ