Nagpur doctor leaves surgery for tea: महाराष्ट्र के नागपुर से एक बहुत ही अजीब मामला सामने आया है। यहां पर सरकारी अस्पताल का डॉक्टर परिवार नियोजन (नसबंदी) के ऑपरेशन को बीच में ही छोड़कर भाग गया। दरअसल, कथित तौर पर कहा जा रहा है कि डॉक्टर ने चाय मांगी थी लेकिन उसे चाय नहीं मिली। इसी के चलते डॉक्टर ने महिलाओं की सर्जरी को बीच में ही छोड़ दिया और ऑपरेशन थियेटर बाहर आ गया। घटना सामने आने के बाद जिला परिषद सीईओ ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। कमेटी का गठन किया गया है। सीईओ का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद एक्शन लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: मुंबई में दिवाली पर शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक जला सकेंगे पटाखे, जान लें और किस पर लगी पाबंदी
जिला प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
बता दें कि नागपुर के एक सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिंताजनक घटना में एक डॉक्टर ने कथित तौर पर एक सर्जिकल प्रक्रिया को अधूरा छोड़ दिया, जिससे चार बेहोश महिलाएं सर्जरी के लिए इंतजार करती रहीं। कहा जा रहा है कि ऑपरेशन थियेटर में एंट्री करने से पहले डॉक्टर ने चाय मांगी थी, इसके बाद चाय नहीं मिलने पर अचानक डॉक्टर ने ऑपरेशन को बीच में ही छोड़ दिया। इस मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
डॉक्टर के कर्तव्य के प्रति कथित उपेक्षा के लिए जवाबदेही की मांग
हालांकि, जिला प्रशासन ने महिलाओं के अधूरे ऑपरेशन को पूरा करवाने के लिए अन्य डॉक्टर की व्यवस्था की। इस घटना के बाद लोगों के बीच चिंताएं बढ़ गई। साथ ही विभिन्न दलों ने डॉक्टर के कर्तव्य के प्रति कथित उपेक्षा के लिए जवाबदेही की मांग की है। जिला परिषद के उपाध्यक्ष कुंदा राउत ने डॉक्टर के कृत्य पर निराशा व्यक्त की और इस बात पर जोर दिया कि यदि जांच समिति डॉक्टर को दोषी पाती है, तो जिला परिषद सख्त कार्रवाई करेगी। डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत शिकायत दर्ज करने की भी मांग की गई है।
ये भी पढ़ें: ‘लाइव पोर्न शो’ प्रसारित करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
20 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines