'शराबी हाथों' में बस, लोगों को रौंदता चला गया ड्राइवर, चपेट में आए 9 लोग; 3 की हालत गंभीर

Mumbai Bus Accident: मुंबई में एक शराबी ने गुस्से में आकर हद पार कर दी। शराबी नशे में बुरी तरीके से धुत्त था। ऐसे में उसने बस की स्टेयरिंग पकड़ी। इस हादसे में 9 लोगों की जान बाल-बाल बची है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Mumbai Bus Accident

Mumbai Bus Accident: महाराष्ट्र के मुंबई से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। नशे में धुत्त एक शराबी ने चलती बस की स्टेयरिंग पकड़ ली, जिससे 9 लोग बस की चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने शराबी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

ड्राइवर से बहस के बाद पकड़ी स्टेयरिंग

बृह्नमुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (BEST) की बस पर एक व्यक्ति शराब पीकर चढ़ा। बस रानी लक्ष्मीबाई चौक की तरफ जा रही थी। तभी नशे में धुत्त व्यक्ति ने बस के ड्राइवर से लड़ाई कर ली। दोनों के बीच तगड़ी बहस हुई। तभी गुस्से में आकर शराबी ने बस की स्टेयरिंग पकड़ ली। यह हादसा गणेश टॉकीज के पास हुआ। अचानक स्टेयरिंग पकड़ने से ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक कई लोग बस की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

हादसे की चपेट में आए 9 लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शराबी के स्टेयरिंग पकड़ते ही बस के आसपास चल रही 2 मोटरसाइकिल, 1 कार और 1 पैदल यात्री हादसे की चपेट में आ गए। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। मगर हादसे में 9 लोग घायल हैं और 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

पुलिस ने शराबी को दबोचा

इस हादसे की सूचना फौरन स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने शराबी सिरफिरे को भी गिरफ्तार करके कार्यवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई लोगों ने हादसे को अपनी आंखों से देखा। पुलिस सबके बयान दर्ज कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ