Kolhapur Car Driver Heart Attack : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कार ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। बेकाबू कार ने करीब दस गाड़ियों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद वह कार से नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई। इस हादसे का चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 55 साल के धीरज पाटिल मोरिस गैरेज विंडसर कार चला रहे थे, तभी एक फ्लाईओवर के पास उन्होंने नियंत्रण खो दिया और एक ऑटो-रिक्शा, एक कार, एक दोपहिया वाहन और कई अन्य वाहनों से टकरा गए। टक्कर से कार समेत कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
पोस्टमार्टम से मौत की सच्चाई आई सामने
कार चालक धीरज पाटिल की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां पता चला कि धीरज की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह काम पर जा रहे थे। यह पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
यहां देखें भयावह घटना का वीडियो
देवरिया की 14 साल की प्रियांशी की मौत
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच देखते समय देविरया में 14 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। विराट कोहली के आउट होने पर छात्रा को हार्ट अटैक आ गया। मैच देखते समय वह अचानक बेहोश हो गई, परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 14 साल की बच्ची की मौत की खबर सुनकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines