IPS Archana Tyagi : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दमकल की एक गाड़ी IPS अफसर के घर के बाहर खड़ी दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि यह गाड़ी IPS के घर में पानी पहुंचाने आई थी। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। कोई भी अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ भी बोलने से बचता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में दावा किया गया है कि दमकल की गाड़ी से पानी भरकर IPS अर्चना त्यागी के घर में पहुंचाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे कि आखिर दमकल की गाड़ी का काम आग बुझाना है तो इससे अधिकारी के घर में पानी क्यों पहुंचाया जा रहा है? सवाल खड़े हुए तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी के दुरुपयोग की बात सामने आईं।
आइए जानते हैं कि कौन हैं IPS अर्चना त्यागी, जिनके घर में दमकल की गाड़ी से पानी पहुंचाने का दावा करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
कौन हैं IPS अर्चना त्यागी? (Who Is Archana Tyagi ?)
अर्चना त्यागी 1993 बैच की महाराष्ट्र कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। वह देहरादून की रहने वाली हैं। 21 साल की उम्र में पीजी-डीएवी कॉलेज में लेक्चरर के रूप में उन्होंने पढ़ाया। JNU में पढ़ाई के दौरान उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और IPS बन गईं। IPS अर्चना को महाराष्ट्र कैडर मिला और पहली पोस्टिंग कराड़ में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के रूप में हुई।
IPS अर्चना त्यागी पर आधारित है मर्दानी-2 फिल्म (Mardaani 2)
फिल्म मर्दानी 2 आपने देखी है क्या? इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने जिस पुलिसकर्मी का किरदार निभाया है, वह अर्चना त्यागी से ही प्रेरित है। फिल्म के रिलीज होने से पहले अर्चना त्यागी ने इससे जुड़े कई इंटरव्यू दिए थे। IPS अर्चना त्यागी एक कड़क और तेज तर्रार अधिकारी मानी जाती हैं। उन्होंने ऐसे कई मामलों को उजागर किया है, जिससे उन्हें सख्त IPS कहा जाने लगा।
पहली पोस्टिंग में हो गया ‘दंगा’, थप्पड़ से कर दिया था शांत!
IPS अर्चना की पहली पोस्टिंग संवेदनशील माने वाले कराड़ इलाके में हुई थी। यहां उनके पहुंचने के बाद दो गुटों में बवाल हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो लोग पुलिस के खिलाफ ही नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। इस पर IPS अर्चना ने भीड़ में मौजूद एक शख्स को पकड़कर तमाचा जड़ दिया था। कहा जाता है कि इसके बाद भीड़ वहां से गायब हो गई थी और हंगामा बंद हो गया था।
यह भी पढ़ें : शादीशुदा महिला अफसर के घर में आधी रात को घुसा ये IPS अधिकारी, सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
अब इन्हीं IPS अर्चना त्यागी के देहरादून स्थित घर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें फायर ब्रिगेड की गाड़ी घर में पानी पहुंचा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों का कहना है कि घर में गैस का रिसाव हो गया था। इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची थी। वीडियो जून महीने का बताया जा रहा है, जब कई क्षेत्र पानी की किल्लत से परेशान थे। विवाद बढ़ता देख मामले की जांच की बात कही जा रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines