ATV गाड़ी से ऊंट को ठोका, ऊंट ने पर्यटक को पटका; महाराष्ट्र का वीडियो हो रहा वायरल

Alibaug ATV Bike Accident : महाराष्ट्र के अलीबाग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ATV बाइक से ऊंट को ठोकर लगी और वह चोटिल हो गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Maharashtra Alibaug

महाराष्ट्र के अलीबाग में हुए हादसे का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Alibaug ATV Bike Accident : महाराष्ट्र के अलीबाग में एक हादसा हुआ है, यह हादसा लापरवाही से हुआ है। हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है और ना ही कोई बेहद गंभीर रूप से घायल हुआ है लेकिन लापरवाही बरतने के कारण दो लोगों पर FIR दर्ज हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो महाराष्ट्र के अलीबाग का बताया जा रहा है। जहां समुद्र के किनारे बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहाँ ATV बाइक भी किराए पर मिलती हैं और ऊंट की सवारी भी करवाई जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ATV बाइक अनियंत्रित हो गई और एक ऊंट को ठोकर मार दी।

Advertisment

जिस ऊंट को ATV बाइक से ठोकर लगी, उसकी पीट पर पर्यटक बैठे हुए थे। ठोकर लगते ही ऊंट गिर पड़ा। इसके बाद वह खड़ा हुआ और यात्री को पीठ पर लेकर ही भागने लगा। वीडियो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऊंट के काफी चोट लगी और वह पर्यटक को पीठ पर लेकर ही भागने लगा।

पुलिस का कहना है कि हमें घटना के बार में जानकारी मिली है। हमने ऊंट के मालिक और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, आईपीसी की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाना), 188 और 336 ( दूसरों का जीवन को खतरे में डालने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है । ऊंट को मामूली चोट लगी है। हालांकि यह घटना बड़ी हो सकती थी। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त एक महिला पर्यटक ऊंट पर बैठी हुई थी और दूसरा पर्यटक बैठने की कोशिश कर रहा था, तभी अनियंत्रित ATV बाइक ने ठोकर मार दी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ