हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महाकुंभ में बाउंसर गर्ल का रोते हुए वीडियो वायरल, भयंकर भीड़ में घाट पर थीं अकेली

Maha Kumbh Viral Video : महाकुंभ पहुंची एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक में वह महाकुंभ की तारीफ कर रही है तो दूसरी में रो रही है।

विज्ञापन

Maha Kumbh Viral Video : महाकुंभ से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कुछ वीडियो से लोगों को नई जानकारी मिली तो कुछ वीडियो को लेकर विवाद हुआ। महाकुंभ में भगदड़ के बाद व्यवस्था को लेकर सवाल उठे। अब एक लड़की के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो वह महाकुंभ की व्यवस्था से खुश है तो दूसरे वीडियो में वह रो रही है।

वीडियो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल का बताया जा रहा है। महाकुंभ में मची भगदड़ के बीच तान्या मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह बाउंसर के साथ महाकुंभ के VVIP घाट पर घूमती दिखाई दे रही थीं। तब उन्होंने कहा था कि मौनी अमावास्या के दिन प्रयागराज में बहुत भीड़ है लेकिन VVIP घाट पर दूर-दूर तक कोई नहीं है। यहां का अरेंजमेंट बहुत बढ़िया है और यहां संगम का ही पानी आ रहा है। कुल मिलाकर कहें तो उन्होंने जमकर तारीफ की थी लेकिन इसके बाद अब उनका एक और वीडियो वायरल हुआ।

‘मैं खुद भीड़ में फंस गई’

बताया जा रहा है कि कुछ दिन प्रयागराज में रहने और भगदड़ देखने के बाद तान्या मित्तल का दिल पिघल गया। एक इंटरव्यू में तान्या मित्तल ने रोते हुए कहा कि मैंने किसी तरह अपनी जान बचाई, मैं सुबह पांच बजे मदद के लिए निकली थी और शाम को चार बजे लौट कर आई हूं। उन्होंने बताया कि प्यास से भी कुछ लोग मर गए।

विज्ञापन


एक अन्य वीडियो में वह अपने टेंट में बैठकर रो रही हैं और एक बुजुर्ग महिला के साथ मौजूद शख्स उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा है। अब दिव्या मित्तल के दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग इस पर तंज कस रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Maha kumbh में Girlfriend की वजह से हजारों कमा रहा ये लड़का, वीडियो में बता रहा पूरी कहानी

विज्ञापन

लोगों के कमेंट्स

वीडियो शेयर कर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पूरे बारह सिंगार करके सनातन की प्रचारक तान्या मित्तल जी कुंभ में मची भगदड़ पर अपना दुख प्रकट कर रही हैं। पांच सितारा स्विस कॉटेज में बैठी हुई हैं। ऐसा दुख प्रकट करते किसी को पहली बार देख रहा हूं, उम्मीद है कि आगे इस तरह न देखना पड़े। एक अन्य ने लिखा कि पहले तान्या जी ने VVIP घाट और अरेंजमेंट की बड़ी बड़ी बातें की। बताया कि कहीं कोई भीड़ नहीं है। फिर जब आम जनमानस को झेलते देखा, उनकी पीड़ा में शामिल हुईं तो समझ आया कि ये भी एक जीवन है। अब कह रही हैं कि उन्होंने जो दुख झेला, उससे अब तक उबर नहीं पाईं हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola