Maha Kumbh में केवल तौलिये में डुबकी लगाने लगी युवती, भड़के लोग बोले- ये गोवा नहीं

Maha Kumb Viral Video : प्रयागराज महाकुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की सिर्फ तौलिया पहनकर लोगों के बीच जाती दिखाई दे रही है। वीडियो देखने के बाद लोग भड़क गए हैं।

Mahakumbh girl Viral Video
विज्ञापन

Maha Kumb Viral Video : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। इसे सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन कहा जा रहा है। इसमें देश ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम लोग शामिल हो रहे हैं। साधु संतों, भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस महाकुंभ में कई सिलिब्रिटी और इंफ्लुएंसर भी पहुंच चुके हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंची है। उसने सिर्फ सफेद रंग तौलिया पहना है। घाट पर मौजूद तमाम लोगों के बीच से होते हुए ये लड़की गंगा में स्नान करने के लिए गई। वहां मौजूद लोग इस लड़की को देखकर हैरत में पड़ गए। चौंकाने वाली बात ये भी है कि लड़की खुद का वीडियो भी रिकॉर्ड करवा रही थी।

विज्ञापन

वीडियो को @samuelina45 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच दिन पहले शेयर किया गया है। शेयर किए जाने के बाद इस वीडियो को करीब 70 लाख लोग देखे चुके हैं। वीडियो तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kali (@samuelina45)


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इन फूहड़ता फैलाने वालों को बता दिया जाए कि यह गोवा या मालदीव का बीच नहीं है, यह प्रयागराज महाकुंभ है, यहां लोग अपनी आस्था में लीन होकर आते हैं। इन फूहड़ नचनियों को समझाया जाए कि यह आस्था का केंद्र है, यहां इस तरह की फूहड़ता के लिए कोई भी जगह नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि इन असामाजिक तत्वों ने तो श्रद्धा के महाकुंभ प्रयागराज में भी गंध मचा रखी है! इन अश्लील फूहड़ नचनियों को समझाना चाहिए कि धार्मिक आयोजनों में रील ना बनाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kali (@samuelina45)


एक ने लिखा कि इस लड़की के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि क्या महाकुंभ जैसे पर्व में भी लोग इसे बर्दाश्त करेंगे? क्या पुलिस से कार्रवाई की मांग नहीं की जा रही है? एक अन्य ने लिखा कि इस लड़की को पुलिस स्टेशन ले जाकर इसे समझाया जाना चाहिए कि महाकुंभ क्या है। एक ने लिखा कि क्या सरकार ने इसकी छूट दे रखी है? एक ने लिखा कि महाकुंभ में भी अश्लीलता शुरू हो गई? अगर कोई महिला इस तरह स्नान करती है तो कोई कुछ नहीं कहेगा लेकिन वीडियो रिकॉर्ड करवाने से ही पता चल रहा है कि उसका उद्देश्य ठीक नहीं है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ