Watch Video: महाकुंभ में भगदड़ के न होते हालात, अगर मान लेते इस इन्फ्लुएंसर की बात?

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की ने महाकुंभ को लेकर कई बातें कही थी। भगदड़ के बाद यह वीडियो फिर से शेयर किया गया है।

Maha Kumbh Stampede
विज्ञापन

Viral Video: महांकुभ में मौनी अमावस्या के दूसरे स्नान से पहले भगदड़ मच गई। जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से ही यूपी सरकार के महाकुंभ में की गई व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं। महाकुंभ की शुरुआत से ही श्रद्धालु और इन्फ्लुएंसर प्रयागराज पहुंचने लगे थे। कुछ दिन पहले एक लड़की का वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने महाकुंभ में की गई व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। लड़की ने लोगों से यहां न आने की अपील की थी। भगदड़ के बाद एक बार फिर से यह वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को फिर से एक यूजर ने शेयर किया है, जिसमें लिखा कि कुछ दिन पहले कुंभ की व्यवस्था को लेकर यह वीडियो पोस्ट किया था। एक महिला का बोलना किसी को अच्छा नहीं लगा, लोगों ने खूब बुरा भला कहा। वीडियो को भगदड़ से जोड़ते हुए सवाल पूछा शख्स ने कहा कि आज यह हादसा हुआ है वहां,  अब बोलो?

Advertisment

क्या था वायरल वीडियो?

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया यूजर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें महाकुंभ में बदइंतजामी के बारे में बताया गया। वीडियो शेयर करने वाली लड़की महाकुंभ गई थी। उसने वहां पर जाने का अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि, आम जनता के लिए कुंभ में इंतजाम नहीं हैं। यहां पर केवल VIP लोगों के लिए सुविधा दी जा रही है। आम जनता के लिए खाना-पानी जैसी बुनियादी जरूरत का सामान भी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को टॉयलेट के लिए भी भटकना पड़ रहा है।

रास्ते किए गए बंद

इन्फ्लुएंसर ने बताया कि यहां पर उन लोगों को बिल्कुल नहीं आना चाहिए, जिनका स्वास्थय ठीक नहीं है। संगम तक पहुंचने के लिए करीब 20 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। सरकारी बसें श्रद्धालुओं को 5 किलोमीटर पहले ही छोड़ दे रही हैं। जिसके बाद भी अंदर जाने के लिए और 15 किलोमीटर तक चलना पड़ रहा है। आपको बता दें कि इस लड़की का वीडियो जब सामने आया था उस वक्त लोगों ने इसको खूब ट्रोल किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ