MP Viral Video : डायल 100 सेवा की शुरुआत इसलिए की गई कि लोगों को तत्काल पुलिस सहायता मिल सके। इसके लिए पुलिस की टीमें तैयार की गईं और गाड़ियां दी गईं ताकि पुलिसकर्मी कम समय में जरूरतमदों तक पहुंच सकें। हालांकि मध्य प्रदेश के शहडोल में तैनात डायल 100 की गाड़ी को देखकर लोग सरकार पर तंज कस रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि अगर ऐसी गाड़ियों को इमरजेंसी सुविधा में लगाया जाएगा तो क्या पुलिस से मदद की उम्मीद करनी चाहिए?
शहडोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग डायल 100 की गाड़ी को धक्का मारते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी की स्थिति काफी खराब है और जब कभी कोई मदद के लिए कॉल आती है तो धक्का मारकर उसे स्टार्ट किया जाता है, तब पुलिस मदद के लिए रवाना होती है। कई बार तो गाड़ी स्टार्ट ही नहीं होती है।
एक कॉल आने पर पुलिसकर्मी गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे थे, तब किसी ने इसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो पुलिस प्रशासन के साथ ही सरकार के लिए किरकिरी का कारण बन रहा है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग सरकार और पुलिस प्रशासन पर तंज कस रहे हैं और कटाक्ष कर रहे हैं।
एक शख्स ने वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा कि ये डबल इंजन सरकार के काम का नतीजा है? एक ने लिखा कि ये गाड़ी आम जनता के लिए है तो क्या इसे सर्विस की जरूरत नहीं है? VVIP के काफिले में तो सारी नई गाड़ियां चलती हैं। एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि हर जगह इसी तरह के हालात होंगे। कुछ जगहों पर कुछ अधिकारी लापरवाही जरूर करते हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये डबल इंजन सरकार का विकास है।
यह भी पढ़ें : चोरी करने के लिए एक साल में 200 बार फ्लाइट में चढ़ा शख्स, लाखों के सामान पर साफ किया हाथ
वहीं वायरल वीडियो के संबंध में शहडोल के एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि जब भी कोई वाहन ब्रेक डाउन होता है तो उसकी सूचना भेज दी जाती है। हमें कई और भी वाहनों के खराब होने की जानकरी मिली है। इसकी सूचना ऊपर भेज दी है, जल्द से जल्द इसका समाधान हो जाएगा।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines