Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के सागर जिले में चोरी की अजीब वारदात सामने आई है। यहां चोर छेद कर दुकान में घुस गया और सीसीटीवी कैमरे को ढककर दुकान में रखे मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि उसकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। चोर ने छत में छेद किया और सीधे दुकान में घुस गया ,इसके बाद करीब ढाई लाख का चूना लगाकर फरार हो गया।
18 मोबाइल लेकर फरार हुआ चोर
बताया जा रहा है कि सागर जिले में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अब देवरी बस स्टैंड के पास मौजूद श्रद्धा मोबाइल शॉप में चोरी हुई है। चोर ने ढाई लाख रुपए कीमत के 18 मोबाइल सेट चोरी कर ली। चोरी की ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं श्रद्धा मोबाइल शाप के संचालक धर्मेंद्र साहू का कहना है कि सुबह करीब जब 9:30 बजे मोबाइल की दुकान खोलने के लिए गए और ताला खोला तो उनकी दुकान में रैक में रखे 18 मोबाइल सेट गायब हैं।
जब छेद में फंसा चोर
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छत में किए छेद के जरिए जब चोर दुकान में घुसने लगा तो वह छेद में फंस गया। बताया गया कि करीब 10 मिनट तक छेद में फंसा रहा, फिर किसी तरह वह दूकान में दाखिल हुआ। सुबह जब दूकानदार ने चोरी की घटना देखी तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। दुकानदार की शिकायत पर देवरी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, शाम को पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ मोबाइल शॉप पहुंची लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
देवरी थाने के SI अनिल कुजूर ने बताया कि श्रद्धा मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने मोबाइल चुराए हैं जिसकी रिपोर्ट दर्ज की है। मोबाइल की संख्या और कीमत FIR के समय नहीं बताई गई थी। पूरी जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि चोर किस तरह दुकान में दाखिल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : हाथ में सिगरेट और बच्चा, मुंह से निकलता धुआं; लड़की ने बनाई ऐसी रील, देखते ही भड़क उठे लोग
चोर सबसे पहले छत को काटकर, प्लाई की सीलिंग तक पहुंचा और फिर सीलिंग लाइट को काटकर शोकेस पर उतरा। नीचे उतरते ही उसकी नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उसके कैमरे का मुंह मोड़ दिया। कैमरे में दिखाई दिया कि चोर अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा है। चोरी करने के बाद मोबाइल को बोरी में भरकर पटेल वार्ड स्थित हरसिद्धि मंदिर के पास पहुंचा। वहां पर मोबाइल चेक किया, जो खाली डिब्बे थे उन्हें फेक दिया।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
17 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines