मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। यह ब्लास्ट इतना भयानक है कि दूर दराज से भी धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। ब्लास्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाए।
देखिए वीडियो
ब्लास्ट इतना खतरनाक था, जिसकी वजह से दूर दूर तक लोगों के घर हिल गए। बड़ी संख्या में लोग भागते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने दावा किया है कि घटना स्थल से लगभग 13 किमी दूर तक इसका असर दिखाई दिया। खबर लिखे जाने तक 8 लोगों की मौत हो गई है लगभग 60 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।
घायलों की अधिक संख्या और बेहतर इलाज के लिए सीएम यादव की तरफ से भोपाल और इंदौर के मेडिकल कॉलेजों को तैयार रहने के लिए कहा गया है, जिससे जले हुए मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त फैक्ट्री में लगभग 150 मजदूर काम कर रहे थे।
https://twitter.com/Banti_jat_btp/status/1754783217465360822
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्थानीय अधिकारियों से बातचीत की है और घटना की जानकारी ली है। घटनास्थल पर बचाव कार्य चल रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग अभी भी फैक्ट्री में फंसे हो सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट के बाद हुए भगदड़ में कुछ लोगों की मौत हुई है जबकि फैक्ट्री में आग लगी हुई है। आग की वजह से फैक्ट्री में बचाव कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। आग बुझाए जाने के बाद ही फैक्टरी में बचाव कार्य शुरू हो पायेगा और तब पता चल पायेगा कि इस घटना में कितने मजदूर अंदर ही फंस गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की जानकारी लेने के बाद सीएम मोहन यादव ने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तौमर, उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड से तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा है। आग को बुझाने का काम चल रहा है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines