Luteri Dulhan: अपनी शादी को लेकर लड़की और लड़के के कई अरमान होते हैं। खूब खर्चा करके तमाम रस्मों के साथ शादी समारोह समाप्त होता है। कैसा हो जब इतने दिनों बाद किसी से शादी का एक संजोग मिले और उसके बाद भी वो साथ ना रह सकें। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के तुमकुरु से सामने आया है जहां पर शादी के बाद दुल्हन ही लापता हो गई। बेचारा दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को खोजने के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने दुल्हन को खोज तो लिया लेकिन वो दुल्हन कोई आम दुल्हन नहीं थी बल्कि एक पेशेवर ठग गैंग की मेंबर थी।
तुमकुरु निवासी एक युवक अपनी पत्नी के गुम होने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा, जिसपर एक्शन लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। इस जांच में पता चला कि वो युवक एक ठगी का शिकार हो चुका है।
ये भी पढ़ें… Video: बेटी के हत्यारे को मां ने भरी कोर्ट में मारी थी गोली, इंसाफ हो तो ऐसा
क्या था मामला
शादी के बाद पकफेरे के लिए मायके जाने की एक रस्म होती है, जो लगभग हर धर्म में ही की जाती है। कोमल नाम की 35 वर्षीय लड़की की शादी हुई जिसके बाद वो इस रस्म के लिए अपने घर चली गई। इसके बाद वो वापस नहीं आई, इसके गायब होने की शिकायत उसके पति ने दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक, कोमल ने खुद को अनाथ बताया था जिसके इस दुनिया में 45 वर्षीय सिद्दप्पा और 40 वर्षीय लक्ष्मी शंभु लिंग कुबुसद्दा (मामा-मामी) ही थे। लड़की के इन्हीं रिश्तेदारों को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की जिसमें पता चला कि वो एक गैंग चलाते हैं।
5 शादियां कर चुकी है कोमल
इस गिरोह का इस बार का शिकार ये दूल्हा था जो अपनी पत्नी को पागलों की तरह ढूंढ रहा था। जांच में पता चला कि ये गैंग महाराष्ट्र और कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले 30 साल से अधिक उम्र के युवकों को खोजते हैं, जिससे वो आसानी से उनको झांसे में ले सकें। आपको बता दें कि कोमल के पहले से ही दो बच्चे हैं, जिसको पति ने छोड़ दिया था। तभी से कोमल इस ठगी के काम में उतर गई।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines