Lucknow Lockup Viral Video : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शख्स की पुलिस कस्टडी में मौत की वजह से बवाल हो गया है। पुलिस सवालों के घेरे में हैं और लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि किसी के कहने पर पुलिसकर्मियों ने शख्स की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। अब उस लॉकअप रूम का वीडियो सामने आया है जिसमें शख्स दिख दे रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स थाने के लॉकअप में अन्य आरोपियों के साथ जमीन पर लेटा हुआ था। कुछ ही देर बाद लॉकअप में बंद लोगों को पता चला कि उसकी हालत खराब हो रही है तो अन्य लोग उसकी मदद करते दिखाई दे रहे हैं। मृतक मोहित पांडे की एक शख्स पीठ भी दबा रहा है जबकि एक अन्य दरवाजे के पास खड़ा है, शायद पुलिस को बुला रहा है।
सीसीटीवी वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जेल में बंद कुछ लोग लॉकअप के गेट से मदद के लिए आवाज लगा रहे हैं। आवाज सुनकर एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचता है और देखकर चला जाता है। बताया जा रहा है कि इसके बाद मोहित पांडे नाम के शख्स की मौत हो गई। अब मोहित की मौत पर लखनऊ में संग्राम शुरू हो गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस ने मोहित और उसके भाई शोभाराम को बच्चों के बीच लड़ाई के बाद हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना है कि शनिवार को मोहित को कोर्ट ले जाया जा रहा था, उसकी तबीयत बिगड़ी। इलाज के लिए उसे तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : क्या सच में ये Delhi Police है? चुनौती देते रहे हुड़दंगी..कुर्सी से टस से मस नहीं हुई पुलिस
वहीं पुलिस की थ्योरी पर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। घर वाले पुलिस पर ही सवाल उठा रहे हैं। मोहित के चाचा का कहना है कि एक नेता के इशारे पर मोहित को पुलिस कस्टडी में इस कदर पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। चाचा का आरोप है कि रातभर मोहित को लॉकअप में बंद करके पुलिस ने पीटा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines