हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छी! फालूदा खाने से पहले देख लें ये वीडियो, काजू-किशमिश के बीच मिला कीड़ा; वीडियो वायरल

Lulu Mall Lucknow Viral Video:  हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दुकानदार फालूदा में स्पर्म मिलाने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। अब उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित लुलु मॉल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अगर आप भी फालूदा खाना पसंद करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें।

विज्ञापन

Lulu Mall Lucknow Viral Video:  उत्तर प्रदेश के लखनऊ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फालूदा दुकान की भयंकर लापरवाही देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो लखनऊ के प्रसिद्द लूलू मॉल का है। वीडियो में फालूदा खाने पहुंचे लोगों की हालत तब खराब हो गई, जो उन्होंने ड्रायफ्रूट्स खाते वक्त कीड़ा देखा। इसके बाद दुकानदार की भी हालत खराब हो गई, वह लगातार एक ही बात कहता रहा।

लुलु मॉल का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कह रहा है कि तुम लोग ये मॉल में क्या करवा रहे हो? बच्चे भी इसे खा रहे हैं। दरअसल फालूदा के साथ दिए गए ड्रायफ्रूट्स में कीड़े दिखाई दिए थे। यह सुनकर दुकानदार की हालत खराब हो गई। उसने अपना नाम बताने से इंकार कर दिया और तो और वह यही कहता रहा कि मैं दूसरा बनवा देता हूं, वीडियो मत बनाइये।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं कि इतने बड़े मॉल में इतनी बड़ी लापवारवाही क्यों बरती जा रही हैं और इसके लिए जिम्मेदार कौन है? यह स्थिति इसलिए भी और भी खतरनाक है कि लुलु मॉल में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ घूमने पहुंचते है और बच्चे भी इस दुकान से आइसक्रीम और फालूदा जरूर खाते होंगे।

विज्ञापन

देखिए वीडियो


वीडियो सामने आने के बाद क्या बोले लोग?

एक ने लिखा कि बताओ लुलु मॉल में ये आइसक्रीम वाले कीड़ा भी खिला रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि लखनऊ के फ़ूड सेफ्टी अफसर सो रहे हैं क्या? पहली कार्रवाई तो उनके ऊपर होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि अगर ये फालूदा के पैसे लेकर कीड़ा फ्री में खिला रहा है तो गलत है, इस पर कार्रवाई होनी ही चाहिए।

यह भी पढ़ें  ‘काले सूट’ गाने पर भाभी ने लचकाई कमरिया, मेट्रो स्टेशन का एक और वीडियो वायरल

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : घिनौनी हरकत! फालूदा में स्पर्म मिलाकर बेचता था शख्स, वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लुलु मॉल में इस हरकतें देखकर चौंकिए मत, हमें तो पहले से ही इसमें घपला लग रहा था। एक अन्य ने लिखा कि नाम बड़े और दर्शन छोटे! एक अन्य ने लिखा कि लखनऊ फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट घोर लापरवाही कर रहा है और बच्चों के साथ ही साथ लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इस आइसक्रीम वाले की दुकान बंद हो जानी चाहिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola