हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: स्कूटी सवार दो लोगों को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा, वीडियो में कैद हुआ कार सवार शख्स का कारनामा

Road Accident: पुलिस के अनुसार कार के नंबर से ड्राइवर की पहचान कर ली गई है, वह जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। सड़क हादसे की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Road Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्कूटी कार ड्राइवर रुका नहीं, दरअसल, स्कूटर कार के आगे बोनट के नीचे फंस गई थी। कार ड्राइवर लगभग आधा किलोमीटर तक स्कूटी को घसीटता हुआ गया।

सड़क पर चल रहे राहगीरों ने कार चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया डाला है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार कार के नंबर से ड्राइवर की पहचान कर ली गई है, वह जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।

ये भी पढ़ें: खुद को देख डरने लगा खिलाड़ी तो बदला चेहरा, 10 साल, 58 सर्जरी के बाद भी देखने लायक नहीं

दोनों घायलों की हालत स्थिर 

पुलिस के अनुसार सड़क हादसे की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करवाया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है। दोनों पीड़ितों के बयान लिए गए हैं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, अब तक की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी और उसने स्कूटी में टक्कर मारी।

कार के नंबर से हुई मालिक की पहचान 

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। लाल रंग की कार के नंबर से उसके मालिक की पहचान की गई है। यूपी की ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क पर धैर्य बरतने का आग्रह किया है। पुलिस के अनुसार समय-समय पर लोगों को प्रशिक्षण दिया जाता है। नियम तोड़ने वालों के चालान किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप की मदद से घर पर पत्नी की डिलीवरी! चेन्नई के कपल पर दर्ज हुई FIR

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें