Live Death Video Meerut : देशभर से अचानक हो रही मौतों के कई वीडियो सामने चुके हैं। अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स जैसे ही स्विमिंग पूल से नहाकर निकला, कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना पूल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है।
स्विमिंग पूल से निकला, आ गया अटैक
घटना 21 जून को हुई। बताया जा रहा है कि मामला कस्बा सिवाल खास का है। जहां 17 साल का एक लड़का स्विमिंग पूल में नहा कर निकला, इसके बाद उसकी मौत हो गई। युवक का नाम समीर बताया गया जो क्रिकेट खेलने के बाद स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि नहाते-नहाते वह अचानक पूल से बाहर आ गया और इसके कुछ ही देर बाद वह जमीन पर गिर पड़ा।
समीर को नीचे गिरा देखकर कुछ वहां मौजूद अन्य युवक उसके पास पहुंचे और उठाने की कोशिश करने लगे। एक शख्स उसे खींचकर छांव में लेकर आया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। समीर की मौत की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जो अब वायरल हो रही है।
देखें वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर का कहना है कि समीर की मौत हार्ट अटैक की वजह से ही हुई है। वहीं जब समीर के परिजनों को जानकारी मिली कि समीर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई है तो परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें : क्रिकेट खेल रहे शख्स की मौत का लाइव वीडियो, लगाया छक्का …और हर कोई हक्का-बक्का
बता दें कि अचनाक होने वाली मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। किसी की रेस्टोरेंट में मौत हो गई तो किसी को डॉक्टर के चेम्बर में अटैक आ गया। कोई डांस करते-करते मर गया तो कोई क्रिकेट खेलते दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में मुंबई के मीरा रोड से चौकाने वाला मामला सामने आया था, जहां क्रिकेट खेलने के दौरान शख्स ने छक्का मारा, तभी उसे हार्ट अटैक आ गया और दुनिया से चला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
20 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines