Andhra Pradesh News: शराबी अपने लिए कहीं से भी शराब का जुगाड़ कर सकता है। चाहे उसके पास पैसे भी न हो। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। आंध्र प्रदेश का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस दिख रही है, जिसकी मौजूदगी में ही शराब लूटी जा रही है। वीडियो गुंटूर जिले का है। जहां पुलिस को अवैध तौर पर पकड़ी गई शराब को नष्ट करने के लिए बुलडोजर चलवाना था। लेकिन इस शराब को वहां मौजूद लोगों ने लूटना शुरू कर दिया। पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन लोग बोतलों को उठाकर ले गए।
लोग पुलिस के कहने पर भी नहीं माने
पुलिस ने बोतलों को नष्ट करने के लिए कतार में सजाया था। इससे पहले बुलडोजर चलता, लोग बोतलों पर टूट पड़े। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस लोगों को रोकने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन लोग नहीं मान रहे। एक शख्स तो बोतल लेकर पुलिस के बीच खड़ा हो गया। पुलिसवालों ने उसे बोतल रखने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना।
यह भी पढ़ें:बहराइच में मशक्कत के बाद पकड़ा गया 5वां आदमखोर भेड़िया, ‘लंगड़ा सरदार’ अब भी दे रहा गच्चा?
पुलिस के सामने ही बोतल उठाकर भाग गया। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग पुलिस पर सवाल भी उठा रहे हैं। लोग रिएक्ट कर रहे हैं कि आखिर वो क्या मजबूरी थी? जो पुलिस अपने सामने ही शराब की लूट नहीं रोक सकी। बता दें कि पिछले दिनों आंध्र प्रदेश पुलिस की ओर से कई जगह अभियान चलाए गए थे। इस दौरान पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये की शराब जब्त की थी। बोतलों को नष्ट करने के लिए सड़क पर कतार में रखा गया था।
बुलडोजर चलने से पहले जुट गई भीड़
इससे पहले बुलडोजर चलता, लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत शराब की बोतलें उठानी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही और लोग शराब लूटते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के ऊपर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है। वीडियो को काफी लाइक और कमेंट मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा है कि भाई साहब, बांट दो, गरीबों की दुआ ही लगेगी। एक यूजर पुलिस पर सवाल उठाता है। वह लिखता है कि लगता है अब वर्दी का खौफ नहीं रहा। अब इसको उतार क्यों नहीं देते? तीसरे यूजर का कमेंट है कि शराबी किसी से नहीं डरता।
यह भी पढ़ें:आपत्तिजनक हालत में मिले 10 लड़के 10 लड़कियां; बिहार के बेगूसराय में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
11 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
14 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
15 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines