---विज्ञापन---

India’s Got Latent विवाद पर क्या बोले कुमार विश्वास? यहां देखें वीडियो

India’s Got Lalent में फैली अश्लीलता को लेकर प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कालिदास के महाकाव्य कुमारसंभव का उदाहरण देते हुए कहा कि "शब्द ब्रह्म है, ईश्वर है, यदि इसका अपमान करोगे तो सरस्वती रूठ जाएंगी।"

---विज्ञापन---

Kumar Vishwas : India’s Got Lalent को लेकर हुआ विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट में स्थित क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे और सवालों के जवाब दिए। अभी भी इस मामले की जांच चल रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है। अब इस मामले को लेकर देश के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस मामले को लेकर कुमार विश्वास ने कहा कि इस शो में बहुत गंदगी परोसी गई। बहुत लोगों ने इस पर बोलने के लिए कहा, लेकिन मैं कुछ नहीं बोला। हमारे एक महान कवि हुए हैं कालिदास! कालिदास का एक ही महाकाव्य है जो अधूरा है। इस महाकाव्य का नाम है कुमारसंभव। यह उस समय के राजा के पुत्र कुमार (कार्तिकेय) के जन्म के अवसर पर रचा गया था।

---विज्ञापन---

क्या बोले कुमार विश्वास?

कुमार विश्वास ने आगे बताया, “यह महाकाव्य भगवान शंकर और माता पार्वती के मिलन और विवाद पर आधारित है कि कैसे कुमार (कार्तिकेय) का जन्म हुआ। कालिदास ने माता के अपर्णा व्रत के बारे में लिखा, फिर उन्होंने भगवान शंकर और माता पार्वती के प्रथम मिलन और विवाद का वर्णन किया। यहां तक सब ठीक था, लेकिन जैसे ही उन्होंने माता पार्वती और शंकर जी के शयनकक्ष का वर्णन प्रारंभ किया, तब माता पार्वती ने देवी सरस्वती को बुला लिया।

यहां देखें वीडियो


अश्लील कंटेंट पर टिप्पणी करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि सरस्वती को बुलाकर माता पार्वती ने पूछा, “यह कौन मूर्ख है जो माता-पिता के अंतरंग क्षणों का वर्णन कर रहा है?” तब उन्हें बताया गया कि यह विश्व का सबसे बड़ा कवि है। इस पर माता ने कहा, “होगा कवि, लेकिन मैं तुम्हें आदेश देती हूं कि अब यह एक शब्द भी न लिख पाए।”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बीच आशीष चंचलानी ने मनाई होली, इस अंदाज में नजर आए यूट्यूबर, यूजर्स ने किया रिएक्ट

कुमार विश्वास ने आगे कहा कि इसके बाद कालिदास पक्षाघात का शिकार हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। वह एक अक्षर भी नहीं लिख पाए। शब्द ब्रह्म है, ईश्वर है। यदि इसका अपमान करोगे, तो चाहे कितने भी बड़े कालिदास क्यों न हो, सरस्वती रूठ जाएंगी। वीडियो साझा करते हुए @OfficeOfDKV की ओर से लिखा गया, “शब्द ब्रह्म है, ईश्वर है। यदि इसका अपमान करोगे तो चाहे कितने भी बड़े कालिदास क्यों न हो, सरस्वती रूठ जाएंगी।” कुमार विश्वास ने पहली बार India’s Got Talent जैसे मंचों पर परोसी जा रही अश्लीलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 15, 2025 10:13 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola