Kutch India Pakistan Border : कश्मीर के रहने वाला एक शख्स पाकिस्तान में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए कच्छ पहुंच गया। यहां से वह बॉर्डर पार करना चाहता था लेकिन इससे पहले ही वह पकड़ा गया। इसके बाद हुई पूछताछ में जो जानकारी निकलकर सामने आई, वह चौंकाने वाली थी। आगे पढ़िए कैसे हुई पाकिस्तानी लड़की से दोस्ती?
36 वर्षीय इम्तियाज शेख मुल्तान जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले का रहने वाला है। वह एक पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर के लिए पाकिस्तान जाना चाहता था लेकिन कश्मीर से बॉर्डर को पार करना आसान नहीं था। ऐसे में उसने सोचा कि क्यों ना गुजरात के कच्छ से बॉर्डर को पार किया जाए! वह इसी उम्मीद में कच्छ पहुंच गया लेकिन वह पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक, कच्छ जिले के खावड़ा गांव उस समय हिरासत में ले लिया जब वह सीमा पार कर पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहा था।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी लड़की से उसकी दोस्ती हुई थी और दोनों ने मिलने की योजना बनाई थी। इसके लिए वह पाकिस्तान जाना चाहता था लेकिन बॉर्डर पार करते समय ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इम्तियाज शेख मुल्तान को उम्मीद थी कि वह कानूनी रूप से पाकिस्तान जा सकता है, इसके लिए उसने अधिकारियों और स्थानीय लोगों से मदद मांगी थी।
यह भी पढ़ें : ‘अगली बार चाय पीना…’, भारत घूमने आया ब्रिटेन का इंफ्लुएंसर, भांग पीकर पहुंच गया अस्पताल!
हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस की एक टीम ने इम्तियाज शेख मुल्तान की गहनता से जांच की और कश्मीर स्थित उसके घर पर पुलिस गई। जांच में जब यह स्पष्ट हो गया कि इससे कोई खतरा नहीं है तो उसने फिर छोड़ दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, शख्स मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा था।
यह भी पढ़ें : HDFC कर्मचारी की बैंक में कैसे हुई मौत? सामने आया सच, अखिलेश यादव ने बताया वर्कलोड
पाकिस्तान इंफ्लुएंसर से मिलने के लिए उसने गूगल मैप का सहारा लिया तो उसे पता चला कि गुजरात का कच्छ बॉर्डर सबसे नजदीक है। इसलिए वह कच्छ पहुंच गया और बॉर्डर पार करने के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगने लगा लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
23 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
1 day agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines