Karva Chauth 2022: अपनी पत्नी का दिल जीतना है तो दें ये गिफ्ट, यहां हैं 7 Gift Ideas
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Karva Chauth 2022 Gift Ideas: आज यानी 13 अक्टूबर को करवा चौथ है। ये दिन सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए चांद को अर्घ्य देने के बाद ही पानी और अन्य खाने की चीजें खाती हैं। ऐसे में आपको भी अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कुछ खास तोहफा (Karva Chauth 2022 Gifts) देना चाहिए।
आज हम आपके लिए 7 गिफ्ट्स आइडिया लेकर आए हैं। ऐसे में आपके लिए थोड़ा आसान हो जाएगा कि अपनी पत्नी को गिफ्ट (Gifts for Wife) में क्या दिया जाए। आइए आपको करवा चौथ के मौके पर पत्नी को देने वाले गिफ्ट आइडियाज (Karva Chauth Gift Ideas for Wife) बताते हैं।
घड़ी एक ऐसी चीज है जिसकी तुलना किसी अन्य उपहार से नहीं की जा सकती है। अपनी पत्नी को स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में कई फीचर्स के साथ स्मार्टवॉच मिलती है। आप उनकी पसंद और पसंदीदा कलर की वॉच ले सकते हैं।
स्किनकेयर किट आपकी पत्नी के लिए एक और शानदार उपहार हो सकता है। त्वचा की अच्छे से देखभाल करने के लिए स्किनकेयर किट जरूरी है। ये आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से मिल सकती है।
आप चाहें तो अपनी पत्नी को स्मार्टफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन ऑफर्स के तहत अधिक कीमत में आने वाले स्मार्टफोन्स भी आपको सस्ते में मिल सकते हैं। आप अमेजन या फ्लिपकार्ट से स्मार्टफोन ऑर्डर कर सकते हैं।
महिलाओं के पास कई प्रकार के हैंडबैग होते हैं लेकिन वो अपने वॉर्डरोब में एक से बढ़कर हैंडबैग रखना पसंद करती हैं। आप अपनी वाइफ को इस करवा चौथ एक आकर्षक हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। इसे वो काफी पसंद कर सकती हैं।
करवा चौथ पर पत्नी को देने के लिए एक अंगूठी आदर्श उपहारों में से एक है। वास्तव में, यह उसे बताने का एक और तरीका है कि आप उससे प्यार करते हैं और हमेशा उन्हें अपनी तरफ से चाहते हैं।
करवा चौथ पर अपनी पत्नी को क्लच गिफ्ट करना भी एक अच्छा आइडिया होगा। एक क्लच जो उनके सभी लुक के साथ अच्छा लगेगा। आप उन्हें सरप्राइज देने और स्पेशल फील कराने के लिए उनकी अलमारी में चुपके से रख सकते हैं या फिर शाम को सेलिब्रेशन के बाद उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।
करवा चौथ के अवसर पर आप अपनी पत्नी को एक अच्छा परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी पत्नी के लिए एक परफ्यूम खरीद सकते हैं जिसे वो पसंद करती है या एक पर स्विच कर सकती है जिसे वो खरीदने की योजना बना रही है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: