Infinix 43 Y1 TV: आ गया किफायती स्मार्ट टीवी, फीचर्स जानकर आप भी चाहेंगे खरीदना!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Infinix 43 Y1 TV Launch in India: भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए इंफिनिक्स नए-नए प्रोडक्ट्स पेश कर रहा है। सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स को भी कंपनी लॉन्च कर रही है। इंफिनिक्स ने भारत में एक नया 43 इंच का स्मार्ट टीवी पेश किया है। ये एक बजट स्मार्ट टीवी है जो डिजाइन में पतला और फीचर्स के मामले में बेहतरीन है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
भारत में Infinix 43 Y1 स्मार्ट टीवी लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम है। आप इस टीवी को 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सेल के लिए ये टीवी लोकप्रिय ई-रिटेलर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। इस प्लेटफॉर्म से खरीदने पर आपको टीवी पर छूट भी मिल सकती है। हालांकि, ये तभी मुमकीन है जब इस पर कोई ऑफर दिया जा रहा होगा।
अभी पढ़ें – VLC media player को क्यों किया बैन? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
इंफिनिक्स 43 Y1 स्मार्ट टीवी में 20W बॉक्स स्पीकर हैं जो डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है। अन्य फीचर्स पर गौर करें तो इसमें वाईफाई, ईथरनेट पोर्ट, ब्लूटूथ, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, दो एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट सपोर्ट शामिल है।
इंफिनिक्स 43 Y1 स्मार्ट टीवी में कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म का सपोर्ट दिया है। इसमें पहले से Amazon Prime Video, YouTube, SonyLiv और ZEE5 जैसे एप्स मिलते हैं। इस टीवी का इस्तेमाल रिमोट कंट्रोल से किया जा सकता है। इसमें यूजर को बेहतर साउंड और स्क्रीन क्वालिटी का अनुभव मिल सकेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: