Video: जेवर खरीदती पत्नी के सामने सोना चुराता पति CCTV में कैद, कानपुर में वायरल

Kanpur Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ज्वेलर्स की दुकान से चार सोने की कील चुराता दिखाई दे रहा है। चोरी का अंदाज देखकर हर कोई हैरान है ।

Viral Video Kanpur

Kanpur Viral Video : चोरी की घटनाओं के कई वीडियो आपने जरूर देखे होंगे लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है। यहां एक शख्स द्वारा दुकान से जेवरात चुराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त शख्स ने चोरी की, उसके बगल में उसकी पत्नी भी बैठी हुई थी।

विज्ञापन

कानपुर में एक शख्स अपनी बीवी को सोने की कील दिलाने के लिए ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचा। पत्नी ने कील पसंद की और उसके खरीदकर पेमेंट कर दिया लेकिन उसके पति ने इतनी सफाई से एक दो नहीं बल्कि चार कील को चुरा लिया। पति के चोरी करने के अंदाज को देखकर दुकानदार भी हैरान रह गई।

विज्ञापन

चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, कानपुर के शास्त्री नगर में सत्यम सोनी की श्री साइन ज्वेलर्स के नाम की दुकान है। जब पति-पत्नी पहुंचे तो दुकान पर सत्यम की मां थीं। दुकान पर जाते ही दोनों ने सोने की कील दिखाने के लिए कहा। दुकान पर मौजूद महिला ने कील दिखाना शुरू किया तो पति वहीं पर बैठ गया और जैसे ही मौका मिला। उसने एक साथ चार कील मुंह में रख लिया।


दुकान पर मौजूद महिला को इस बात का आभास ही नहीं हुआ कि पति ने चार कील मुंह में भर लिया है। दोनों ने एक कील खरीदा और उसका पेमेंट कर वहां से चलते बने लेकिन बाद में दुकान पर मौजूद महिला ने मिलान शुरू किया तो चार कील गायब मिले। सीसीटीवी चेक करने पर शख्स की करतूत की पोल खुल गई।

विज्ञापन

इसके बाद दुकान के मालिक ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना का सीसीटीवी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ