हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

शर्मनाक! हीट स्ट्रोक से बेहोश हुआ कॉन्स्टेबल, वीडियो बनाता रहा दारोगा; हो गई मौत

Kanpur Viral Video : कॉन्स्टेबल छुट्टी लेकर अपने घर झांसी जा रहा था लेकिन स्टेशन पर ही बेहोश होकर कर गिर गया। वहां तैनात दरोगा इलाज दिलाने की जगह वीडियो रिकॉर्ड करता रहा। अब लोग खूब आक्रोश वक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

Kanpur Viral Video : उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यहां हीट स्ट्रोक से एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई लेकिन इससे पहले कॉन्स्टेबल के साथ जो भी कुछ हुआ, उसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कॉन्स्टेबल बेहोशी की हालत में हैं और एक दारोगा उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। देरी से अस्पताल ले जाने के कारण कॉन्स्टेबल की मौत हो गई।

बेहोश हुआ कॉन्स्टेबल और वीडियो रिकॉर्ड करता रहा दारोगा

भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, शाम होने तक घर से निकलने से बचना चाहते हैं लेकिन पुलिसकर्मी तो लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को घंटों धूप में खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। कानपुर में एक कॉन्स्टबेल हीट स्ट्रोक से बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाने की जगह दारोगा उसका वीडियो बनाता रहा। काफी देर बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, देरी से अस्पताल पहुंचने की वजह से उसकी मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक, कानपुर पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल बृज किशोर सिंह अपने घर झांसी जा रहे थे लेकिन स्टेशन के बाहर ही उन्हें चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। हेड कॉन्स्टेबल को बेहोश देखकर एक दरोगा उनके पास आया और इलाज मुहैया कराने की जगह वीडियो बनाने लगा। कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : चूहे के ब‍िल जैसा छत में क‍िया छेद..उसी में फंस गया, गजब तरीके से ‘सुपरचोर’ ले उड़ा 18 मोबाइल फोन

बेहोश पड़े हेड कॉन्स्टेबल का दारोगा वीडियो बनाते रहे और दरोगा का वीडियो कोई और बनाता रहा। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाने की जगह दारोगा वीडियो क्यों बना रहा था? वहीं पुलिस अधिकारी की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया कि मौत का कारण हीट स्ट्रोक लग रहा है। असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola