हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'फ्री में सब्जी लेते थे और छीनते थे पैसे', चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाया, वीडियो बनाई और फिर सब्जी वाले ने दी जान

Kanpur : कानपुर में एक सब्न्जी विक्रेता ने आत्महत्या कर लिया। इससे पहले उसने वीडियो बनाकर चौकी इंचार्ज और सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।

विज्ञापन

Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक सब्जी वाले ने पुलिस वालों से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले सब्जीवाले युवक ने वीडियो जारी कर पुलिसवालों के नाम लिए और कई आरोप भी लगाए । शख्स के आत्महत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी मच गई और पुलिसकर्मियों का जमावड़ा लग गया।

सुनील राजपूत नाम के शख्स ने अपने ही घर में सुसाइड कर लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आत्महत्या से पहले सुनील ने एक वीडियो बनाया और चौकी इंचार्ज और सिपाही पर आरोप लगाया है। सुनील ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार और सिपाही अजय यादव उसे परेशान कर रहे थे। दोनों पैसे छीनते थे और फ्री में सब्जी लेकर जाते थे। दोनों से तंग आकर मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है।

मंडी में सब्जी बेचने वाले सुनील ने आत्महत्या करने से पहले अपने परिजनों से माफी मांगी है। आत्महत्या करने वाले शख्स ने कहा कि कई बार सब इंस्पेक्टर और सिपाही ने पैसे छीन लिए। दोनों धमकाते थे कि कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता और ना तुम्हारे पास कोई सबूत है। मुझे ये सब पसंद नहीं, इसलिए मैं फांसी लगा रहा हूं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी विवाद के बाद शख्स ने जहरीली दवाई का सेवन किया था। हालांकि तब इस मामले का समझौता हो गया था और किसी तरह की लिखित शिकायत या सूचना नहीं दी गई थी।


पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं MLA अभिजीत सिंह सांगा मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से उनकी झड़प हो गई। आईपीएस अधिकारी के साथ बहस का भी वीडियो वायरल हो रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें