नशे में धुत युवक के ऊपर गिरी गर्म दूध की कढ़ाई, हुई दर्दनाक मौत, सामने आया Video

UP Kanpur Video Viral : यूपी के कानपुर में एक बड़ी घटना हुई। नशे में धुत युवक के ऊपर गर्म दूध की कढ़ाई गिर पड़ी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।

UP Kanpur Video Viral

कानपुर में नशेड़ी की दर्दनाक मौत।

विज्ञापन

UP Kanpur Video Viral : उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नशे में धुत एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसके ऊपर गर्म दूध की कढ़ाई गिर पड़ी थी, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

कानपुर के बाबू पुरवा थाना क्षेत्र में स्थित एनएलसी चौकी इलाके में यह घटना हुई। सड़क किनारे पुथपाथ पर हरिओम स्वीट्स के बाहर गर्म दूध बचने का ठेला लगा था। इस दौरान एक युवक नशे में धुत होकर आया। वह ठीक से चल नहीं पा रहा था और लड़खड़ा रहा था।

विज्ञापन

युवक के ऊपर गिरी गर्म दूध की कढ़ाई

विज्ञापन

लड़खड़ाते हुए नशेड़ी युवक ने गर्म दूध की कढ़ाई पर अपना हाथ रखा, जिससे कढ़ाई उसके ऊपर पलट गई और वह गर्म दूध से बुरी तरह से झुलस गया। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एनएलसी चौकी के प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

यह पूरी घटना सीसीवीटी में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नशेड़ी पर गर्म दूध की कढ़ाई गिरती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ