Kanhaiya Lal Case Udaipur: कहते हैं कि किस्मत कब, किसे, क्या दे दे कुछ नहीं कहा जा सकता है। बिना परीक्षा, इंटरव्यू के नौकरी भी मिल सकती है। 32 साल के प्रहलाद सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्हें ना तो कोई परीक्षा देनी पड़ी और ना कोई इंटरव्यू हुआ बल्कि एक फोन कॉल आई और उन्हें नौकरी मिल गई।
कन्हैयालाल हत्याकांड आपको याद है? उदयपुर में एक टेलर का गला काट वीडियो बनाया गया था। गौस मोहम्मद ने एक शख्स के साथ मिलकर कन्हैयालाल की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे थे और मौका मिलते ही गला काट दिया था। प्रहलाद सिंह का इसी घटना के साथ कनेक्शन है।
क्या है कन्हैयालाल हत्याकांड से कनेक्शन?
दरअसल जब गौस मोहम्मद, कन्हैयालाल की हत्या कर फरार हो गया था तो चारों तरह अलर्ट जारी किया गया था। पुलिस को जानकारी मिली कि घटना के बाद आरोपी उदयपुर से राजसमंद की तरफ भागे हैं। प्रहलाद सिंह के एक दोस्त जो पुलिस में हैं, उनका कॉल आया और उन्होंने प्रहलाद सिंह से वहां से गुजर रहे लोगों पर नजर रखने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें : बीच सड़क लड़ रहे थे सांड, छुड़ाने आए शख्स के साथ हुआ कांड, वायरल हो गया वीडियो
फोन कॉल के दौरान ही प्रहलाद सिंह को दो लोग दिखाई दिए, ये वही दोनों थे जिन्होंने कह्नैयालाल की हत्या की थी। प्रहलाद सिंह ने अपने दोस्तों के साथ कुछ किमी तक इनका पीछा किया और पकड़कर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। तब राजस्थान में गहलोत सरकार थी और प्रहलाद सिंह को नौकरी देने का वादा किया था।
यह भी पढ़ें : क्या होता है ‘पुर’ का मतलब, जो कई शहरों के नाम में है जुड़ा; पढ़िए दिलचस्प जानकारी
हालांकि इस घटना के बाद दो साल तक अशोक गहलोत की सरकार राजस्थान में थी लेकिन प्रहलाद सिंह को नौकरी नहीं मिल पाई थी। वहीं अब बीजेपी सरकार ने प्रहलाद सिंह नौकरी दी है। प्रहलाद सिंह के पास एक कॉल आई और नौकरी दिए जाने की सूचना दी गई। उन्हें राजसमंद जिले में देवगढ़ कस्बे में स्थित उपखंड कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी दी गई है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines