Kalyan Murder Case : शराब पार्टी के दौरान कई बार नशे में विवाद हो जाते हैं। हालांकि छोटे मोटे विवादों को आसानी से सुलझा लिया जाता है लेकिन मुंबई से सटे कल्याण में बर्थडे पार्टी कर रहे दोस्तों के बीच ऐसी कहासुनी हुई, एक शख्स की हत्या हो गई। हैरानी की बात है कि पूरा विवाद शराब से जुड़ा हुआ है। जिस लड़के की बर्थडे पार्टी में दोस्त एकत्रित हुए थे, उसी को ऊंचाई से नीचे फेंक दिया और उसकी मौत हो गई।
कल्याण के चिंचपाड़ा में एक बर्थडे पार्टी के दौरान एक शख्स की हत्या कर दी गई। एक लड़के ने अपने 25वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए अपने दोस्तों को बुलाया था। आरोप है कि शराब की कमी के चलते बहस शुरू हो गई, शराब के नशे में दोस्तों में काफी देर तक बहस हुई और फिर जिस लड़के का जन्मदिन था, उसे चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया । लड़के की मौत हो गई।
कम पड़ी शराब तो दोस्तों ने ली जान
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कथित तौर पर 27 जून को हुई थी। कार्तिक वायल नाम के लड़के की मौत हुई है जबकि उसके तीन दोस्त नीलेश क्षीरसागर, सागर काले और धीरज यादव पर हत्या का आरोप है। शराब को लेकर शुरू हुई बहस के बाद कार्तिक ने खुद को बेहद अपमानित महसूस किया , इसके बाद उसने अपने दोस्त नीलेश के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। गुस्से में उसने तीनों को अपने घर जाने के लिए कह दिया।
यह भी पढ़ें : ये क्या! शादी करने से किया इनकार तो प्रेमिका ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट
दोस्तों से बहस करने के बाद कार्तिक अपने बेडरूम में चला गया और सो गया। आरोप है कि जब कार्तिक सो रहा था, तब तीनों दोस्त उसके कमरे में गए और उसे उठाकर बालकनी से नीचे फेंक दिया। चौथी मंजिल से नीचे गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो तीनों ने एक झूठी कहानी सुनाई।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट में हुआ ऐसा टर्बुलेंस कि उड़ गया पैसेंजर, जा घुसा ऐसी जगह कि आप भी कहेंगे ‘ओ माय गॉड’
तीनों का कहना था कि जब कार्तिक ने शराब की बोतल से हमला किया तो वह नीलेश को लेकर अस्पताल चले गए थे। उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं है कि कार्तिक कैसे नीचे गिरा। हालांकि पुलिस को संदेह पैदा हो गया और उन्होंने जब कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
16 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
18 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
23 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines