---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

फ्लाइट में हुआ ऐसा टर्बुलेंस कि उड़ गया पैसेंजर, जा घुसा ऐसी जगह कि आप भी कहेंगे ‘ओ माय गॉड’

Flight Turbulence throws man into overhead bin: फ्लाइट में टर्बुलेंस के किस्से तो आपने कई सुने होंगे। मगर आज हम आपको टर्बुलेंस की एक अनोखी घटना बताने जा रहे हैं। आलम ये है कि 325 यात्री अभी भी डर के माहौल में हैं।

---विज्ञापन---

Flight Turbulence throws man into overhead bin: उड़ान भरने के बाद फ्लाइट में हल्का टर्बुलेंस होना आम बात है। मगर एक स्पेनिश फ्लाइट में टर्बुलेंस का ऐसा वीडियो सामने आया है कि उसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। ये टर्बुलेंस देखकर फ्लाइट में मौजूद 325 पैसेंजर्स की सांस अटक गई। हालात कुछ इस कदर बिगड़े कि फ्लाइ में मौजूद एक पैसेंजर ऊपर बने लगेज कंपार्टमेंट में जा गिरा। वहीं 30 यात्री बुरी तरह से घायल हैं।

ब्राजील में हुए इमरजेंसी लैंडिंग

ये वीडियो एयर यूरोपा बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर फ्लाइट का है। तेज ऊंचाई पर उड़ रहे इस प्लेन में अचानक से टर्बुलेंस शुरू हो गया। टर्बुलेंस की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि फ्लाइट को ब्राजील में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सोमवार को हुई इस घटना में 30 लोग घायल हैं। टर्बुलेंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक पैसेंजर अपनी सीट से उछल कर ऊपर बने लगेज कंपार्टमेंट में जा गिरा।

---विज्ञापन---

स्पेन से उरुग्वे जा रहा था प्लेन

बता दें कि स्पेन के मैड्रिड से उड़ान भरने के वाला ये प्लेन उरुग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो जा रहा था। हालांकि बीच रास्ते में ही टर्बुलेंस शुरू हुआ और प्लेन को ब्राजील ऐयरपोर्ट पर लैंड करवाना पड़ा। स्पेनिश एयरलाइन के अनुसार टर्बुलेंस के बाद फ्लाइट को ब्राजील के नटल एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया। प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग हो चुकी है और इस घटना में कोई भी जान-माल की हानि नहीं हुई है।

---विज्ञापन---

ओवरबिन में फंसा पैसेंजर

फ्लाइट में हो रहे टर्बुलेंस का कुछ पैसेंजर्स ने वीडियो बनाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टर्बुलेंस के कारण प्लेन में काफी डैमेज हुआ है। वहीं एक वीडियो में शख्स को लगेज कंपार्टमेंट से नीचे उतारते देखा जा सकता है। कुछ लोग मिलकर उसे लगेज कंपार्टमेंट से बाहर निकाल रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में किसी बच्चे के रोने की आवाज भी सुनाई दे रही है। टर्बुलेंस के कारण प्लेन का सीलिंग पैनल भी निकल गया है। साथ ही सीट और ऑक्सीजन मास्क के भी परखच्चे उड़ गए हैं। जाहिर है प्लेन में सवार 325 यात्रियों की जान बाल-बाल बची है। एयर यूरोपा के अनुसार घायलों का इलाज चल रहा है।

---विज्ञापन---

यात्री ने सुनाई आपबीती

फ्लाइट में मौजूद एक पैसेंजर ने बताया कि वो यूरोप की सैर करके अपने घर वापस जा रहा था। प्लेन काफी ऊंचाई पर था। तभी कैप्टन ने टर्बुलेंस की चेतावनी देते हुए सभी यात्रियों से सीट बेल्ट बांधकर एक जगह बैठने की अपील की। इस घोषणा के काफी समय बाद अचानक से प्लेन जोर-जोर से हिलने लगा। सभी यात्रियों को लगा कि प्लेन गिरने वाला है। कई लोग डर के मारे अपनी सीट छोड़कर खड़े हो गए। जितने लोग खड़े थे वो टर्बुलेंस में इधर-उधर गिरने लगे। कुछ लोग छत से भी जा टकराए। इसी कड़ी में एक शख्स छत पर बने ओवरबिन में फंस गया।

सिर पर मंडरा रही थी मौत

फ्लाइट में मौजूद एक दूसरे पैसेंजर ने कहा कि ये किसी डरावनी फिल्म जैसा था। ऐसा लग रहा है हम मौत को छूकर लौट आए हैं। लोगों काफी डर गए थे। हमें लगा प्लेन गिर रहा है और हम सभी मरने वाले हैं। उस समय मौत हमारे सिर पर मंडरा रही थी। भगवान का शुक्र है कि सब सुरक्षित हैं। बता दें कि उरुग्वे के विदेश मंत्रालय ने घटना का जायजा लिया है। इस घटना के बाद से लोग अभी भी सदमे में हैं। वहीं यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट भेजी गई। हालांकि जो यात्री डर से प्लेन में नहीं बैठना चाहते हैं उनके लिए बस का इंतजाम किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- गजब है पाकिस्तान! महिला सांसद ने स्पीकर से कहा-मेरी आंखों में देखिए; जवाब सुन ठहाकों से गूंज उठा सदन

First published on: Jul 02, 2024 09:29 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola